Agra News: यूरिया से बना रहे थे नकली घी, पुलिस ने छापा मारकर मैनेजर समेत पांच को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां यूरिया और फूड केमिकल से नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर मैनेजर समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में पैक्ड नकली घी यूरिया फूड केमिकल और कई ब्रांडों के रैपर बरामद हुए हैं।
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजगंज क्षेत्र में शमसाबाद रोड पर टिन शेड में नकली घी फैक्ट्री संचालित हो रही थी। यहां यूरिया और फूड केमिकल से नकली घी तैयार किया जाता था।बड़े ब्रांडों की पैकिंग में इसे प्रदेश के कई जिलों और दूसरे राज्यों में भेज दिया जाता था।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार को फैक्ट्री में छापा मारा। यहां से मैनेजर समेत पांच को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में पैक्ड नकली घी बरामद किया है। इसके साथ ही नकली घी बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला यूरिया व फूड केमिकल व 18 बड़े ब्रांडों के रैपर बरामद हुए हैं।
शमसाबाद रोड पर कहरई मोड़ क्षेत्र में नीरज अग्रवाल के टिन शेड में यह नकली घी फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री का पंजीकरण ग्वालियर का बताया गया है। डीसीपी सिटी ने बताया कि फैक्ट्री में नकली घी तैयार किया जा रहा था। जिस ब्रांड की डिमांड आती थी, उसी ब्रांड का टिन के ऊपर लेबल लगाकर भेज दिया जाता था।
इसे भी पढ़ें- तीन पाकिस्तानी कैदी अटारी बार्डर से जाएंगे अपने वतन, गृह मंत्रालय से आया पत्र; तैयारी शुरू
गुरुवार सुबह ही अमूल का लेबल लगे 50 टिन यहां से मेरठ के लिए भेजे जाने की जानकारी मिली है। इसकी पुष्टि की जा रही है। इस तरह यहां से प्रदेश के कई जिलों और दूसरे राज्यों में घी की सप्लाई की जा रही थी। इसका मालिक ग्वालियर का बताया जा रहा है।
नकली घी की फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने से हड़कंप मच गया। सांकेतिक तस्वीर
इसे भी पढ़ें-Maha Kumbh 2025: तिलक में छिपा है संत परंपरा का रहस्य, इसके फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
उसने नीरज अग्रवाल से किराए पर टिनशेड लिया था। शहर में दो स्थानों पर और गोदाम बना रखे हैं।पुलिस अधिकारी पकड़े गए मैनेजर व कर्मचारियों से मौके पर ही पूछताछ कर रहे हैं। जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम बुला ली गई है।
नववर्ष पर 24 घंटे में आठ करोड़ रुपये की शराब की बिक्री
आगरा शहर में नववर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार रात से लेकर बुधवार तक 24 घंटे में आठ करोड़ की शराब की बिक्री हुई। इस वर्ष शराब की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 50 लाख रुपये अधिक हुई है। हालांकि सामान्य दिनों में 6.50 करोड़ की शराब की बिक्री होती है।
इस मौके के लिए आबकारी विभाग से 51 लोगों ने अस्थायी लाइसेंस लिया गया था। शासन के आदेश पर मंगलवार रात 11 बजे तक शराब की दुकानें खोली गई थी। हालांकि बुधवार रात को सामान्य दिनों की भांति ही 10 बजे तक शराब की बिक्री हुई।
जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि शराब की दुकानों पर निगरानी रखने के लिए निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।