Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Agra Accident: घने कोहरे में स्लीपर कोच-मैक्स पिकअप से टकराई, तीन की मौत; 100 मीटर घसीटते ले गई बस

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 11:47 AM (IST)

    Agra Accident Update News आगरा में घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई जिसमें एक स्लीपर कोच और एक मैक्स पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 श्रमिकों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    दक्षिणी बाईपास पर स्लीपर बस टकराने के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बस। जागरण।

    जागरण संवाददाता, आगरा। घने कोहरे के चलते शनिवार रात एक बजे अछनेरा के गांव मगूर्रा के पास न्यू दक्षिणी बाईपास पर स्लीपर काेच और मैक्स पिकअप में भीषण भिडंत हाे गई। हादसे में मैक्स पिकअप सवार तीन श्रमिकों की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए। चार श्रमिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स पिकअप दो हिस्सों में बंट गई। स्लीपर कोच उसे 100 मीटर घसीटते ले गई।

    मजदूरों को लेकर जा रही थी मैक्स पिकअप

    घटना शनिवार रात एक बजे की है। सिकंदरा के अरतौनी स्थित सेलम फैक्ट्री से नाइट शिफ्ट समाप्त करके 30 श्रमिक मैक्स पिकअप से अछनेरा के गांव जनूथा, मगोर्रा और अछनेरा आ रहे थे। कोहरे के चलते गांव मर्गोरा के पास बना कट चालक को दिखाई नहीं दिया। चालक ने कट के आगे जाकर मैक्स पिकअप को अचानक ब्रेक लगा बैक करने का प्रयास किया। इसी पीछे से आती स्लीपर कोच ने मैक्स पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मैक्स पिकअप।

    दो हिस्सों में बंटी मैक्स पिकअप, सड़क पर मची चीखपुकार

    टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स पिकअप दो हिस्सों में बंट गई। स्लीपर कोच उसे 100 मीटर दूर तक घसीटते ले गई। स्लीपर कोच का भी अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो श्रमिकों मोनू पुत्र होतम सिंह निवासी गांव नसीरपुर थाना औंग मैनपुरी और मनोज कुमार पुत्र नारायण सिंह निवासी गांव जनूथा की मौके पर मृत्यु हो गई। जब कि ललित निवासी किरावली ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मैक्स पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हो गए। घायल श्रमिकाें को पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। 

    मौसम विभाग ने जारी किया था यलो अलर्ट

    आगरा में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को घना कोहरा रहने का यलो अलर्ट जारी किया था। लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, फाग लाइट जलाने को कहा। पिछले कुछ दिनों से रात में छाया कोहरा सुबह ग्यारह बजे तक सड़कों पर चलने वाले वाहनों के लिए परेशानी खड़ा कर रहा था। अभी दो दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ेंः Mahakumbh 2025: जुगाड़ से बनी टमटम पर 700 KM का सफर... वृंदावन से महाकुंभ पहुंचा पूरा परिवार

    ये भी पढ़ेंः मंदिर में शादी, सुहागरात से पहले घर छोड़ रुपये लेकर भागी... नई नवेली दुल्हन के कारनामे से घरवाले हैरान