Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agniveer Bharti 2023: यूपी के इस जिले में 16 दिसंबर तक चलेगी अग्निवीर भर्ती रैली, 13 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

    By amit dixitEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 06:51 PM (IST)

    Agniveer Bharti 2023 - सेना भर्ती कार्यालय आगरा की ओर से आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली रविवार रात एक बजे एकलव्य स्टेडियम में शुरू होगी। आगरा मथुरा फिरोजाबाद सहित 12 जिलों के सभी अग्निवीर टेक्निकल अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। सोमवार सुबह छह बजे तक प्रवेश मिलेगा। 16 दिसंबर तक चलने वाली रैली में कुल 13 हजार अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं।

    Hero Image
    Agniveer Bharti 2023: यूपी के इस जिले में 16 दिसंबर तक चलेगी अग्निवीर भर्ती रैली, 13 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल।

    जागरण संवाददाता, आगरा। Agniveer Bharti 2023 - सेना भर्ती कार्यालय, आगरा की ओर से आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली रविवार रात एक बजे एकलव्य स्टेडियम में शुरू होगी। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद सहित 12 जिलों के सभी अग्निवीर टेक्निकल अभ्यर्थियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। सोमवार सुबह छह बजे तक प्रवेश मिलेगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    16 दिसंबर तक चलने वाली रैली में कुल 13 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। स्टेडियम में सिर्फ अभ्यर्थियों के अलावा अन्य को प्रवेश नहीं मिलेगा। दस्तावेजों की जांच के बाद चार चक्कर में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। यह दौड़ पांच से सात मिनट में पूरी करनी होगी।

    इन 13 जिलों से शामिल होंगे अभ्यर्थी

    सेना भर्ती कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, ललितपुर, झांसी, एटा, इटावा, अलीगढ़, कासगंज, जालौन के अभ्यर्थी अग्निवीर टेक्निकल पद के अभ्यर्थी शामिल होंगे। एकलव्य स्टेडियम में प्रवेश के दौरान सभी अभ्यर्थियों को नंबर अंकित किए जाएंगे। 

    100-100 अभ्यर्थियों के ग्रुप बनाए जाएंगे। सबसे पहले दस्तावेज की जांच होगी। इसके बाद 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। दौड़ में जो भी अभ्यर्थी सफल होंगे। उनका शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। इसमें चेस्ट, हाइट, बीम, लंबी कूद, जिग-जैग पास करना होगा। मेडिकल परीक्षण में अयोग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को जरूरी सूचनाओं के साथ सैन्य अस्पताल भेजा जाएगा।

    सिटी बसों का होगा संचालन

    आइएसबीटी, ईदगाह, बिजली घर बस अड्डा, कैंट, आगरा फोर्ट सहित अन्य स्टेशनों से एकलव्य स्टेडियम के लिए सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को स्टेडियम तक पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। स्टेडियम से संबंधित बस अड्डे और स्टेशन के लिए भी बसें चलेंगी।

    नहीं कर सकेंगे रिकॉर्डिंग

    एकलव्य स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली की रिकॉर्डिंग अभ्यर्थी या फिर अन्य नागरिक नहीं कर सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय, आगरा द्वारा रिकॉर्डिंग न करने की अपील की गई है।

    यह भी होंगे इंतजाम

    अभ्यर्थियों के लिए एंबुलेंस, पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही आधा दर्जन से अधिक मोबाइल टायलेट भी लगाए गए हैं। एकलव्य स्टेडियम परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: Ayodhya News: अयोध्‍या में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने 42वें रामायण मेला के पोस्टर का किया विमोचन

    यह भी पढ़ें: Drone Didi Scheme: यूपी के इस जिले में शुरू की गई मोदी सरकार की ड्रोन दीदी योजना, महिलाएं होंगी सशक्त