Dhanteras पर सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदने का खास है महत्व, खुलते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इससे ही 5 दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव की शुरुआत होती है, जो इस बार शनिवार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पर खरीदारी करने का विशेष महत्व माना गया है, खासकर सोने-चांदी और नए बर्तन आदि खरीदना।

HighLights
- <p>18 अक्टूबर को मनाया जाएगा धनतेरस का त्योहार।</p>
- <p>इस दिन शुभ होता है सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदना।</p>
- <p>कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर हुआ था धन्वंतरि का अवतरण।</p>
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत का एक पात्र लिए प्रकट हुए थे। ऐसे में इस दिन को अमृत के कलश को लेकर ही भी प्रकट हुए थे। इस दिन को धनतेरस को धनत्रयोदशी के रूप में मनाया जाता है। धनतेरस (Dhanteras 2025) पर विशेष रूप से सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदे जाते हैं। चलिए जानते हैं इनका महत्व।
सोना खरीदने का महत्व
धनतेरस पर सोने से बनी चीजें जैसे सोने के सिक्के या फिर गहने खरीदना काफी शुभ माना जाता है, जिसका कारण यह है कि हिंदू धर्म में सोने को शुद्धता और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि धनतेरस पर सोना खरीदने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही उसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है।
(Picture Credit: Freepik)
इसलिए खरीदी जाती है चांदी
धनतेरस पर चांदी से बनी चीजें खरीदना भी एक अच्छा विकल्प है। कई लोग अपनी सहुलियत के अनुसार, धनतेरस पर चांदी भी खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि सोने की तरह ही धनतेरस के दिन चांदी खरीदना भी काफी शुभ माना गया है। चांदी को चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है, जो शांत व ऊर्जा का प्रतीक हैं। ऐसे में धनतेरस पर चांदी से बनी चीजें जैसे चांदी के सिक्के, बर्तन और गहने आदि खरीदने से घर में सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
धनतेरस पर बर्तन खरीदने का महत्व
नए बर्तन भी धनतेरस पर खरीदे जानी वाली शुभ चीजों में से एक मानी गई है। इस दिन पर पीतल और तांबे आदि के बर्तन खरीदना ज्यादा शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इनमें शुद्धिकरण के गुण होते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। आप इस दिन पर पूजा और दैनिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों की खरीदारी भी कर सकते हैं। इससे आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन करें दीपक से जुड़े ये उपाय, मिलेंगे कई लाभ
यह भी पढ़ें - Dhanteras 2025: इन मंत्रों के जप से करें भगवान धन्वंतरि को प्रसन्न, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।