विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Open Live Streaming: सेमीफाइनल में Djokovic के सामने Alcaraz की चुनौती, भारत में कहां देखें लाइव मैच

Published: Fri, 05 Sep 2025 11:28 PM (IST)

यूएस ओपन 2025 के मेंस एकल के सेमीफाइनल में दो दिग्गज आमने-सामने होंगे। मौजूदा ओलंपिक टेनिस चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच शनिवार को पांच बार के ग्रैंड स्लैम विजेता और वर्तमान वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्काराज से भिड़ेंगे। भारत में भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। फैंस दो चैनल पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

अल्कराज और जोकोविच के बीछ खेला जाएगा सेमीफाइनल मैच।
अल्कराज और जोकोविच के बीछ खेला जाएगा सेमीफाइनल मैच।

HighLights

  1. यूएस ओपन के सेमीफाइनल में अल्कराज और जोकोविच
  2. जोकोविच का पलड़ा अल्कराज पर भारी
  3. भारत में भी होगा मैच लाइव टेलिकास्ट

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यूएस ओपन 2025 के मेंस एकल के सेमीफाइनल में दो दिग्गज आमने-सामने होंगे। मौजूदा ओलंपिक टेनिस चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच शनिवार को पांच बार के ग्रैंड स्लैम विजेता और वर्तमान वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्काराज से भिड़ेंगे। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।

38 वर्षीय नोवाक जोकोविच का आखिरी बार 22 वर्षीय कार्लोस अल्काराज से सामना जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हुआ था। उस मुकाबले में सर्बियाई दिग्गज ने स्पेनिश खिलाड़ी को 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया था।

जोकोविच का है दबदबा

दोनों के बीच हेड टू हेड की बात करें तो नोवाक जोकोविच ने कार्लोस अल्काराज पर 5-3 की बढ़त बनाए हुए हैं। सातवीं वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने इतिहास में सर्वाधिक मेंस ग्रैंड स्लैम खिताब (24) जीता है। पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में जोकोविच ने कार्लोस अल्काराज को सीधे सेटों में हराया था।

12:30 AM बजे शुरू होगा मुकाबला

नोवाक जोकोविच बनाम कार्लोस अल्काराज यूएस ओपन 2025 सेमीफाइनल भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकेगा। मैच भारतीय समयानुसार शनिवार को 12:30 AM बजे शुरू होगा। फैंस इस मैच का मजा भारत में भी ले सकते हैं।

भारत में भी देख सकते हैं लाइव मैच

बता दें कि नोवाक जोकोविच बनाम कार्लोस अल्काराज यूएस ओपन 2025 मेंस एकल टेनिस सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। सेमीफाइनल का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर होगा।

यह भी पढ़ें- US Open: सबालेंका और अनिसिमोवा में होगी खिताबी भिड़ंत, दोनों का लगातार दूसरा फाइनल

यह भी पढ़ें- कार्लोस अलकराज खिताब से दो कदम दूर, जिरी लेहेका को सीधे सेेटों में हराकर दर्ज की 11वीं जीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।