विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाओमी ने अपने यूजर्स के लिए की बड़ी घोषणा, पढ़ें आपको क्या फायदा देने वाली है कंपनी

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Thu, 26 Apr 2018 01:07 PM (IST)Updated: Fri, 27 Apr 2018 02:07 PM (IST)

Xiaomi अपने ग्राहकों को मुफ्त में देगी ये तोहफा, बन रहा है सरप्राइज प्लान

शाओमी ने अपने यूजर्स के लिए की बड़ी घोषणा, पढ़ें आपको क्या फायदा देने वाली है कंपनी
शाओमी ने अपने यूजर्स के लिए की बड़ी घोषणा, पढ़ें आपको क्या फायदा देने वाली है कंपनी

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। शाओमी के चेयरमैन और फाउंडर Lei Jun ने घोषणा की है की कंपनी के कुल हार्डवेयर सेल्स के नेट प्रॉफिट मार्जिन की सीमा तय की जाएगी। यह सीमा हमेशा के लिए लागू होगी। इस सीमा में स्मार्टफोन्स से लेकर इंटरनेट ऑफ थिंग्स और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स शामिल होंगे। कंपनी ने कहा है की नेट प्रॉफिट मार्जिन की अधिकतम सीमा 5 प्रतिशत रहेगी।

Lei Jun ने शाओमी के कारकारियों को एक मेल में कहा है की- '' अगर मार्जिन 5 प्रतिशत से अधिक जाता है तो उसे यूजर्स को लौटने का रास्ता ढूंढा जाएगा।'' उन्होंने आगे कहा की अगर हम कॉस्ट को सीमित कर देंगे तो यूजर्स को वलूर लौटा पाएंगे। इस तरह से कंपनी और उसके प्रोडक्ट्स को लंबे समय के लिए यूजर्स का सपोर्ट/साथ मिलेगा। अगर बड़ी तादात में प्रोडक्ट्स की बिक्री कम मार्जिन के साथ भी की जाएगी तो लॉन्ग-टर्म में कंपनी प्रॉफिट कमा पाने में सक्षम रहेगी। कंपनी ने एक अनूठा Triathlon बिजनेस मॉडल अपनाया यही जिसमें हार्डवयेर, इंटरनेट सेवा और रिटेल सम्मिलित है।

उन्होंने आगे कहा की- पिछले 8 सालों में हमारे बिजनेस मॉडल को बार-बार चुनौती दी गई है। शाओमी दुनिया का एकमात्र ऐसा स्मार्टफोन है जिसने सेल्स में गिरावट आने के बाद भी वापसी की है। इससे पता चलता है की हमारा बिजनेस मॉडल कितना आधुनिक है। कंपनी ने हाल ही में मी 6X लॉन्च किया है। इस फ़ोन को क्वालकॉम स्नैपड्रगन 660 प्रोसेसर और लेटेस्ट AI टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। शाओमी एक इंजीनियर्स द्वारा संचालित कंपनी है जो हमेशा पुब्लिक के फायदे और दुनिया में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए कार्य करते हैं और तत्पर रहते हैं।

काउंटरप्वाइंट की 2018 की पहली तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार शाओमी में चीन ने 51 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ की है। यह बढ़त शाओमी के ऑफलाइन सेगमेंट में तेजी से हो रहे प्रचार के कारण थी।

यह भी पढ़ें: 

फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैजेट सेल: स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स पर मिल रहा है 70% का डिस्काउंट

शाओमी मी 6X स्नैपड्रैगन 660 के साथ लॉन्च, पढ़ें नोकिया 7 प्लस से कम्पैरिजन

IPL 2018: जियो यूजर्स को दे रहा है फ्री 112GB डाटा, एयरटेल भी दौड़ में शामिल

व्हाट्सएप में हुए बड़े बदलाव, 16 साल तक के बच्चे नहीं बना पाएंगे अकाउंट

अमेजन इको स्पॉट भारत में 10499 रुपये के Introductory प्राइज पर लॉन्च, गूगल होम से टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।