Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi ने Redmi के लिए पेश किया नया लोगो, Redmi 15 5G होगा इस आइडेंटिटी के साथ आने वाला पहला फोन

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 05:30 PM (IST)

    Xiaomi ने भारत में अपने सब-ब्रांड Redmi के लिए नई आइडेंटिटी का ऐलान किया है। अब Redmi का लोगो रेड कलर और कैपिटल लेटर्स में होगा। कंपनी का कहना है कि ये बदलाव भारतीय यूजर्स की सोच को ध्यान में रखकर किया गया है। Redmi 15 5G इस नई आइडेंटिटी के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा जो 19 अगस्त को लॉन्च होगा।

    Hero Image
    Redmi 15 5G भारत में 19 अगस्त को लॉन्च होगा।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi ने बुधवार को भारत में अपनी सब-ब्रांड Redmi के लिए एक नई विज़ुअल आइडेंटिटी की घोषणा की है। बीजिंग बेस्ड इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने बताया कि Redmi 15 5G पहला ऐसा हैंडसेट होगा जो इस अपडेटेड ब्रांड आइडेंटिटी के साथ आएगा। इन बदलावों के तहत, Xiaomi की Redmi सब-ब्रांड अब एक नए लोगो के साथ दिखेगा, जिसमें सारे लेटर कैपिटल में होंगे और कलर रेड होगा। कंपनी 2014 में भारतीय मार्केट में उतरी थी और पिछले महीने उसने देश में अपना 11वां एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Xiaomi ने चीन डेब्यू के बाद बाकी मार्केट्स में भी नया Redmi लोगो लाया है

    एक प्रेस नोट में Xiaomi India ने बताया कि इसके सब-ब्रांड की नई आइडेंटिटी इस बात का संकेत है कि कंपनी भारत में अपने यूजर बेस को अब कैसे देखती है। Redmi 15 5G कंपनी का पहला फोन होगा जो 19 अगस्त को नए ब्रांडिंग के साथ आएगा।

    गौर करने वाली वाली बात ये है कि Xiaomi ने पहली बार Redmi की रिफ्रेश्ड विज़ुअल आइडेंटिटी नवंबर 2024 में अनाउंस की थी, लेकिन तब ये सिर्फ चीन तक सीमित थी। ये रिब्रांडिंग Redmi K80 सीरीज के साथ 27 नवंबर 2024 को शुरू हुई थी।

    Xiaomi India के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुधीन माथुर ने बुधवार को एक स्टेटमेंट में कहा, 'Redmi की नई आइडेंटिटी इस शेयर्ड रेवोल्यूशन को रिफ्लेक्ट करती है। आज का युवा भारत बोल्ड है लेकिन जमीन से जुड़ा हुआ भी है, महत्वाकांक्षी है लेकिन सेल्फ-अवेयर भी।'

    2014 में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेने के बाद से Redmi ने भारत में 22 करोड़ से ज्यादा डिवाइसेज बेची हैं। ये आंकड़ा कंपनी के ग्लोबल शिपमेंट 1.1 बिलियन यूनिट्स का हिस्सा है। भारत में लॉन्च के दो साल के अंदर ही कंपनी ने $1 बिलियन (करीब 8,765 करोड़ रुपये) का रेवेन्यू हासिल किया था।

    Redmi Note 4 जिसे 2017 में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, उस समय के दूसरे फोन्स को कड़ी टक्कर दे रहा था, यहां तक कि कुछ महंगे फोन्स को भी। वहीं, Redmi 12 5G और Redmi 13 5G का मकसद किफायती दाम पर 5G कनेक्टिविटी देना था।

    यह भी पढ़ें: Vi का नया प्लान: दो यूजर को मिलेगा अनलिमिडेट डेटा और Netflix, Prime और Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन