विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Redmi Go इन फीचर्स के साथ भारत में 19 मार्च को होगा लॉन्च

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Fri, 15 Mar 2019 04:15 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 16 Mar 2019 10:40 AM (GMT+05:30)

Xiaomi भारत में अपना पहला Android Go स्मार्टफोन 19 मार्च को लॉन्च करने वाली है।

Xiaomi Redmi Go इन फीचर्स के साथ भारत में 19 मार्च को होगा लॉन्च
Xiaomi Redmi Go इन फीचर्स के साथ भारत में 19 मार्च को होगा लॉन्च

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi भारत में अपना पहला Android Go स्मार्टफोन 19 मार्च को लॉन्च करने वाली है। Xiaomi अपने आने वाले स्मार्टफोन के लिए रीजनल टच डालने की कोशिश में है। शायद यही कारण है की कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर हिंदी में ट्ववीट कर के अपने आने वाले फोन के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ Redmi Go के टीजर में भी भारतीय रीजनल भाषा का प्रयोग किया गया है। Redmi Go के लिए एक माइक्रो साईट भी बनाई गई है जहां यूजर्स लॉन्च के बारे में Notify Me बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Xiaomi ने इस माइक्रो साईट पर Redmi Go के कुछ फीचर्स को भी हाईलाइट किया है। Redmi Go में बड़ी स्क्रीन के साथ HD डिस्प्ले एंड लम्बी बैटरी लाइफ दी जाएगी। फोन में 18:9 रेश्यो का डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और एक्सपैंडेबल स्टोरेज दी जाएगी। लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, फोन में ब्लूटूथ 4.2, ड्यूल-सिम सपोर्ट और 1GB रैम दी जा सकती है।

सॉफ्टवेयर के मामले में, फोन Android Oreo Go Edition पर काम करेगा। पहले खबर थी की फोन Android Pie Go Edition के साथ काम करेगा। गूगल ने पिछले साल अगस्त में अपना अपडेटेड OS लॉन्च किया था। लेटेस्ट Android OS पर आधारित Android Pie Go Edition 500MB अतिरिक्त स्टोरेज के साथ आता है। Redmi Go में भारत को ध्यान में रखकर फीचर्स दिए गए हैं। यह हिंदी में गूगल असिस्टेंट के साथ 20 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Redmi Go भारत में Android Go की छोटी पर बढ़ती हुई लिस्ट में शामिल होने वाला है। इसके अलावा Samsung Galaxy J2 Core, Nokia 1, Nokia 2.1, Micromax Bharat Go और Lava Z50 इस लिस्ट में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

DishTV ने निकाला 'मेरा अपना पैक', मिलेंगे अनलिमिटेड फ्री टू एयर चैनल्स

TRAI केबल टीवी नियम: Tata Sky और Airtel Digital TV में किसका HD पैक है सस्ता, जानें

TRAI का नया DTH नियम: Tata Sky से लेकर Airtel Digital TV तक, ये हैं बेस्ट प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।