विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi Poco F1 Lite बजट रेंज में जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 15 Mar 2019 01:43 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 05:29 PM (IST)

Poco F1 Lite हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को बजट रेंज में लॉन्च किय जा सकता है

Xiaomi Poco F1 Lite बजट रेंज में जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
Xiaomi Poco F1 Lite बजट रेंज में जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Xiaomi के सब ब्रांड Poco ने पिछले साल भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Poco F1 लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को OnePlus 6 जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन्स को चुनौती देने के लिए लॉन्च किया गया था। इस फोन का लाइट वर्जन Poco F1 Lite हाल ही में सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को बजट रेंज में लॉन्च किय जा सकता है। आपको बता दें कि Xiaomi Poco F1 को भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को चार स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में लिक्विड कूलिंग, टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक Xiaomi Poco F1 Lite के फीचर्स की बात करें तो इसमें मिड रेंज के प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एसओसी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जबकि, Xiaomi Poco F1 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, यह प्रोसेसर भी Nokia के कई मिड रेंज के स्मार्टफोन्स में दिए गए हैं। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन 4GB रैम और एंड्रॉइड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें फुल एचडीप्लस डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को बजट रेंज के यूजर्स को ध्यान में रखते हुए 10,000 रुपये से कम कीमत के रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।

फोन के अन्य फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही Xiaomi Poco F2 को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ महीने पहले ही जानकारियां सामने आई थी। इसे कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए टीज भी किया था। इन दिनों ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Poco Days सेल का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें Poco F1 पर डिस्काउंट भी ऑफर किए जा रहे हैं। Poco F1 खरीदें यहां।

यह भी पढ़ें:

DishTV ने निकाला 'मेरा अपना पैक', मिलेंगे अनलिमिटेड फ्री टू एयर चैनल्स

TRAI केबल टीवी नियम: Tata Sky और Airtel Digital TV में किसका HD पैक है सस्ता, जानें

TRAI का नया DTH नियम: Tata Sky से लेकर Airtel Digital TV तक, ये हैं बेस्ट प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।