Xiaomi Redmi और Mi के इन स्मार्टफोन्स के लिए Android 9 Pie हुआ रोल आउट, देखें पूरी लिस्ट
Xiaomi ने अपने Redmi और Mi सीरीज के बजट और मिड रेंज के स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 9.0 पर आधारित MIUI Beta रोल आउट करना शुरू कर दिया है
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के यूजर्स के लिए यह साल खास रहा है। पहले कंपनी ने Xiaomi ने Redmi Note 7 और Note 7 Pro को लॉन्च किया। इसके बाद कंपनी अब अपने पुराने स्मार्टफोन्स में Android 9 Pie के लेटेस्ट अपडेट रोल आउट कर रही है। Xiaomi के इस साल लॉन्च हुए लगभग सभी स्मार्टफोन में Android 9 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। पिछले साल से ही Xiaomi भारतीय यूजर्स के लिए टॉप स्मार्टफोन ब्रांड बनकर उभरा है। Xiaomi ने अपने Redmi और Mi सीरीज के बजट और मिड रेंज के स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉइड 9.0 पर आधारित MIUI Beta रोल आउट करना शुरू कर दिया है। आइए, जानते हैं Xiaomi के Android 9 Pie अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट
Redmi Note 5 और Redmi Y2 के लिए साल के पहले क्वार्टर में ही इस ऑपरेटिंग सिस्टम के अपडेट मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा पिछले साल लॉन्च हुए Redmi 6,Redmi 6A,Redmi Note 3,Mi 6 और Mi MIX 2 के लिए साल की दूसरी तिमाही में अपडेट मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा कंपनी Redmi 6 Pro और Redmi 6X के लिए भी Android 9 Pie के अपडेट टेस्ट कर रही है। आपको बता दें कि फिलहाल इस अपडेट को चीनी MIUI वर्जन के लिए रोल आउट किया जा रहा है। अन्य वर्जन के यूजर्स को कुछ समय का इंतजार करना पड़ सकता है।
हाल ही में, Mi Mix 2S, Mi 8, Mi 8 Explorer Edition, Mi 8 SE के लिए Android 9 Pie रोल आउट किया गया था। इसके अलावा Xiaomi ने अपने MIUI के अगले वर्जन MIUI 11 पर भी काम करना शुरू कर दिया है। MIUI 11 को सिस्टम वाइड डार्क मोड के अलावा फेस अनलॉक में सुधार के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल डॉल्वी इफेक्ट को भी बेहतर किया जा सकता है।
भारत के बाद चीन में भी 18 मार्च को Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ Redmi 7 और Black Shark 2 को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की जानकारी हाल ही में चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के जरिए मिली है। Redmi Note 7 Pro को भारत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। जबकि इसके एक और वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। Redmi Note 6 Pro के एक्सेसरीज खरीदें यहां।
यह भी पढ़ें:
TikTok से PUBG तक भारतीय यूजर्स करते हैं इन 44 चीनी ऐप्स का सबसे ज्यादा इस्तेमाल
Spotify भारत में Apple Music, JioSaavn और Gaana को देगी कड़ी टक्कर, पढ़ें सब्सक्रिप्शन डिटेल्स