विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्यों ताउम्र McDonalds में फ्री खाना खा सकते हैं माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर Bill Gates? क्या है इसके पीछे की कहानी...

Published: Thu, 06 Jun 2024 10:30 AM (IST)

क्या आप जानते हैं कि बिल गेट्स के पास मुफ्त में खाना खाने के लिए एक विशेष मैकडॉनल्ड्स कार्ड हैं। ...और पढ़ें

McDonalds में फ्री खाना खा सकते हैं Bill Gates
McDonalds में फ्री खाना खा सकते हैं Bill Gates

HighLights

  1. बिल गेट्स के पास मैकडॉनल्ड्स गोल्ड कार्ड है, जिसकी मदद से वे इस फूड चैन के किसी भी रेस्तरां पर फ्री में खाना खा सकते हैं।
  2. ये गोल्ड कार्ड अविश्वसनीय रूप से दुर्लभ हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर हम आपसे कहें कि आप अपने मनपसंद रेस्तरां में पूरे जीवन भर फ्री में खाना खा सकते हैं तो आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा। हालांकि की ऐसा होना लगभग नामुमकिन है। मगर क्या आप जानते हैं कि माइक्रोसॉफ्ट के को फॉउंडर बिल गेट्स के पास ऐसी एक सुविधा है।

हाल ही में वॉरेन बफेट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये जानकारी सामने आई कि बिल गेट्स के पास मैकडॉनल्ड्स गोल्ड कार्ड है, जिसकी मदद से वे इस फूड चैन के किसी भी रेस्तरां पर फ्री में खाना खा सकते हैं।

हमेशा के लिए मुफ्त है खाना

  • बफेट ने बताया कि उनके पास एक विशेष कार्ड ह, जो उन्हें किसी भी ओमाहा मैकडॉनल्ड्स में मुफ्त भोजन देता है। वहीं बिल गेट्स का कार्ड एक कदम आगे है, जिससे उन्हें दुनिया में कहीं भी मुफ्त मैकडॉनल्ड्स का फायदा मिल सकता है
  • ये गोल्ड कार्ड अविश्वसनीय रूप से दुर्लभ हैं। बफेट ने मजाकिया ढंग से बताया कि पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन भी इसकी आस लगाए बैठे थे, लेकिन अफसोस, उन्हें यह कभी नहीं मिला।

यह भी पढ़ें - 100W फास्ट चार्जिंग और 6000mAh बैटरी वाले Realme के इस फोन में मिलेंगे ये खास AI फीचर्स, मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशंस

एक और खास कार्ड

  • बफेट ने जॉनी रॉकेट्स नामक एक डाइनर चेन के लिए एक विशेष कार्ड भी पेश किया। यह सुविधा तीन गेस्ट को दी जाती है, जो बताती है कि ये सुविधाएं व्यक्तिगत फायदों से परे हैं और शेयरिंग एक्सपीरियंस को बढ़ावा देती हैं।
  • इन असाधारण लाभों के बावजूद, गेट्स और बफेट दोनों ही जमीनी स्तर पर बने हुए लोग हैं। अपने फाउंडेशन के जरिए वैश्विक स्वास्थ्य पहलों पर गेट्स का ध्यान एक बड़े उद्देश्य के प्राप्ति को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें -OnePlus 12 के नए कलर वेरिएंट की आज लाइव होगी सेल, फटाफट चेक करें दाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।