विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वॉट्सऐप हुआ ट्विटर पर ट्रोल, नए नियम के बाद यूजर्स ने किए मजेदार ट्विट्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 23 Jul 2018 09:18 AM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 11:33 AM (IST)

वॉट्सऐप ने फेक न्यूज और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए मैसेज फॉरवर्ड करने के नियम में बदलाव किया है, जिसके बाद यूजर्स ने ट्विटर पर वॉट्सऐप को ट्रोल किया

वॉट्सऐप हुआ ट्विटर पर ट्रोल, नए नियम के बाद यूजर्स ने किए मजेदार ट्विट्स
वॉट्सऐप हुआ ट्विटर पर ट्रोल, नए नियम के बाद यूजर्स ने किए मजेदार ट्विट्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। वॉट्सऐप ने अपने प्लेटफॉर्म के जरिए फर्जी न्यूज और स्पैम मैसेज फैलने से रोक लगाने के लिए एक और बड़ा बदलाव किया है। वॉट्सऐप के जरिए यूजर्स 5 बार से ज्यादा कोई भी चैट मैसेज को फॉरवर्ड नहीं कर सकेंगे। वॉट्सऐप ने यह घोषणा 20 जुलाई को एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए की। वॉट्सऐप का यह नियम केवल भारत में ही लागू होगा। क्योंकि भारत सरकार ने पिछले दिनों मॉब-लिचिंग की घटना सामने आने के बाद से वॉट्सऐप, ट्विटर समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज और अफवाहों को लगाम लगाने के लिए कड़ा रूख अख्तियार किया था। जिसके बाद से सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने फेक न्यूज और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए नई पॉलिसी लाने की घोषणा की थी।

भारत में 250 मिलियन से ज्यादा यूजर्स

इंस्टेंट मैसेजिंग सेवा प्रदान करने वाली वॉट्सऐप ने पिछले दिनों देश के सभी प्रमुख अंग्रेजी और हिंदी समाचार पत्रों में फेक न्यूज और अफवाहों को रोकने के लिए विज्ञापन भी निकाला था। इस विज्ञापन का मकसद यूजर्स को जागरूक करना था। केवल भारत में ही वॉट्सऐप के 250 मिलियन यानी की करीब 25 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। इस वजह से इस प्लेटफॉर्म पर कोई भी फेक न्यूज या अफवाह आसानी से फैल जाती है। वॉट्सऐप के नए नियमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

ट्विटर पर लोगों ने जताई नाराजगी

वॉट्सऐप के फॉरवर्ड मैसेज के नए नियम को लेकर यूजर्स ने ट्विटर के जरिए कंपनी को ट्रोल किया है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने अपने अंदाज में सुझाव भी दिए हैं। आइए जानते हैं यूजर्स ने ट्विटर पर क्या-क्या लिखा है।

यह भी पढ़ें:

iPhone यूजर्स के लिए बुरी खबर, 6 महीने में भारत में बैन हो सकते हैं एप्पल के फोन

जियो को चुनौती देने के लिए आइडिया ने लॉन्च किया लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

सैमसंग लाएगा दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, कीमत कर देगी हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।