विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WhatsApp पर बिजनेस के लिए पेश हो रहा है नया फीचर, फेसबुक, इंस्टाग्राम के यूजर्स तक होगी पहुंच आसान

By AgencyEdited By: Shivani Kotnala
Published: Wed, 15 Mar 2023 03:10 PM (IST)

WhatsApp Business New Feature वॉट्सऐप बहुत जल्द अपने बिजनेस अकाउंट वाले यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश करने जा ...और पढ़ें

WhatsApp new beta feature let businesses boost status updates, pic courtesy- jagran
WhatsApp new beta feature let businesses boost status updates, pic courtesy- jagran

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का इस्तेमाल चैटिंग ही नहीं, बिजनेस के लिए भी किया जाता है। बहुत से यूजर्स के लिए उनके काम का भी प्लेटफॉर्म है। यही वजह है कि कंपनी अपने हर यूजर का खास ध्यान रखते हुए अलग- अलग फीचर्स यूजर्स की जरूरत के हिसाब से रोलआउट करती है।

अगर आप वॉट्सऐप पर काम के लिए बिजनेस अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

"Boost Status" की मदद से बिजनेस होगा आसान

दरअसल वॉट्सऐप की ओर से बिजनेस अकाउंट होल्डर्स के लिए एक नया फीचर पेश करने जा रहा है। इस फीचर का नाम "Boost Status" बताया जा रहा है। नया फीचर बिजनेस अकाउंट होल्डर्स के लिए एक शॉर्टकट की तरह काम करेगा।

यह फीचर एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। इस फीचर की मदद से बिजनेस अकाउंट होल्डर्स अपने स्टेटस अपडेट को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी विज्ञापित कर पाएंगे।

यूजर की पहुंच इंस्टाग्राम और फेसबुक के यूजर्स तक भी होगी आसान

नए फीचर की मदद से यूजर अपने काम से जुड़े स्टेटस अपडेट की जानकारी फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स तक भी पहुंचा सकेंगे। यही नहीं, बीटा टेस्टर्स बिजनेस ऐप पर विज्ञापन और उसके डिस्क्रिप्शन को एडिट भी कर सकेंगे। इसके अलावा, बीटा टेस्टर के पास अधिकार होगा कि वह अपने स्टेटस को अपने हिसाब से टाइम एडजस्ट कर रन कर सकें।

बिजनेस अकाउंट होल्डर्स को सेल बढ़ाने में मदद करेगा फीचर

दरअसल कंपनी द्वारा अपने बिजनेस अकाउंट होल्डर्स के लिए इस तरह का फीचर इसलिए पेश किया जा रहा है, ताकि वे एक बड़े ग्राहक वर्ग तक अपनी पहुंच आसान बना सकें। यही नहीं, कंपनी का नया फीचर वॉट्सऐप यूजर को उसकी बिजनेस सेल बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा।

आईएनएस की एक रिपोर्ट की मानें तो नया फीचर फिलहाल कुछ ही वॉट्सऐप बीटा यूजर्स ( एंड्रॉइड और आईओएस) के लिए पेश हुआ है। नए फीचर के लिए बिजनेस वर्जन का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करना जरूरी होगा।

बता दें, इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी द्वारा "WhatsApp Business" ऐप में आईओएस यूजर्स के लिए कम्युनिटी लाने की भी रिपोर्ट सामने आई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।