विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Whatsapp Group Chat: ग्रुप में किसी अनजान का मैसेज नहीं करेगा हैरान, अब नाम के साथ हो सकेगी पहचान

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Wed, 15 Mar 2023 12:15 PM (IST)Updated: Wed, 15 Mar 2023 02:50 PM (IST)

Whatsapp Group Chat Upcoming Feature मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप में यूजर्स के लिए नया फीचर पेश होने जा रहा ...और पढ़ें

Whatsapp Group Chat Feature, Pic Courtesy- Jagran File
Whatsapp Group Chat Feature, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर ऐप वॉट्सऐप पर यूजर्स की एक बड़ी परेशानी का समाधान पेश होने जा रहा है। अक्सर जब वॉट्सऐप यूजर किसी बड़े ग्रुप का हिस्सा होता है तो हर पार्टिसिपेंट जान-पहचान का नहीं होता। हालांकि, साथ काम करते हुए भी कई बार कुछ पार्टिसिपेंट यूजर के लिए अनजान ही बने रहते हैं।

इसी कड़ी में परेशानी तब होती है, जब वॉट्सऐप ग्रुप में किसी पार्टिसिपेंट का मैसेज यूजर को आता है और यूजर इस सोच में पड़ जाता है कि आखिर सेंडर का नाम क्या है।

अगर आपके साथ ही वॉट्सऐप ग्रुप में इस तरह की परेशानी आती है तो खुश हो जाइए। कंपनी बहुत जल्द इस परेशानी के लिए एक नया फीचर पेश करने जा रही है।

ऐसा काम करेगा ग्रुप चैट में यूजर के लिए फीचर 

दरअसल WAbetainfo की एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी ग्रुप पार्टिसिपेंट्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट करने की तैयारियों में है। इस फीचर की मदद से जब भी किसी यूजर को किसी ग्रुप का हिस्सा होते ही ग्रुप के ही किसी पार्टिसिपेंट का मैसेज आएगा, तो उसकी पहचान करना आसान होगा।

नए फीचर की मदद से वॉट्सऐप यूजर को चैट लिस्ट में सेंडर के फोन नंबर की जगह उसका नाम डिस्प्ले होता नजर आएगा। यानी किसी एक ही ग्रुप का हिस्सा होने पर भी यह जरूरी नहीं होगा कि वॉट्सऐप यूजर  हर पार्टिसिपेंट का नंबर सेव कर रखे।

इस केस में काम नहीं करेगा फीचर 

हालांकि, रिपोर्ट में साफ किया गया है कि किसी अनजान ग्रुप पार्टिसिपेंट का नंबर केवल ग्रुप की चैट लिस्ट पर मैसेज आने पर ही देखा जा सकेगा। अगर ग्रुप पार्टिसिपेंट वॉट्सऐप यूजर को पर्सनल मैसेज करता है तो उस केस में फीचर काम नहीं करेगा।

वॉट्सऐप बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट हुआ नया फीचर

माना जा रहा है कि नया फीचर ग्रुप पार्टिसिपेंट लिस्ट में भी फोन नंबर की जगह नाम को डिस्प्ले कर सकता है। फिलहाल नए अपडेट को वॉट्सऐप बीटा एंड्रॉइड यूजर्स के लिए WhatsApp 2.23.5.12 वर्जन में रोल आउट किया गया है।

जबकि आईओएस बीटा यूजर्स के लिए नया फीचर iOS 23.5.0.73 अपडेट में पेश किया गया है। बहुत जल्द नया फीचर वॉट्सऐप के दूसरे यूजर्स के लिए भी पेश होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।