विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिना स्मार्टफोन कनेक्ट किए Smartwatch में चलेगा WhatsApp, मेटा ने लॉन्च किया नया ऐप

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Thu, 20 Jul 2023 07:50 AM (IST)

WhatsApp launches a new app for Android smartwatches वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपका दिल खुश ...और पढ़ें

WhatsApp launches a new app for Android smartwatches
WhatsApp launches a new app for Android smartwatches

HighLights

  1. फोन से कनेक्ट किए बगैर स्मार्टवॉच से वॉट्सऐप मैसेज सेंड कर सकेंगे ।
  2. गूगल एंड्राइड वॉच में वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. Wear OS 3 रनिंग स्मार्टवॉच के साथ ऐप को इस्तेमाल किया जा सकता है।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपका दिल खुश कर सकती है। जहां अभी तक इस चैटिंग ऐप का इस्तेमाल स्मार्टफोन और पीसी तक ही सीमित था वहीं अब आपकी स्मार्टवॉच भी चैट का रिप्लाई करने और इमोजी सेंड करने में आपके काम आने वाली है।

दरअसल, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक नया एलान किया है। वे यूजर्स जो गूगल एंड्राइड वॉच का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए वॉट्सऐप का एक नया ऐप लॉन्च किया गया है।

नया वॉट्सऐप ऐप यूजर्स के लिए कैसे करेगा काम

अभी तक यूजर्स को स्मार्टवॉच फोन से कनेक्ट होने पर ही वॉट्सऐप मैसेज का अलर्ट मिलता था। स्मार्टवॉच की स्क्रीन पर वॉट्सऐप का मैसेज फ्लैश होता है, जिसकी मदद से यूजर को फोन कुछ दूरी पर भी मैसेज की जानकारी मिलती है।

नए ऐप के बाद यूजर्स को एंड्रॉयड वॉच फोन से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं होगी। वॉच के लिए वॉट्सऐप को अलग से डाउनलोड किया जा सकेगा। स्मार्टवॉच पर वॉट्सऐप ठीक ऐसे काम करेगा जैसे यह यूजर के फोन में काम करता है। मैसेज की जानकारी मिलने के साथ साथ यूजर वॉच की मदद से मैसेज का रिप्लाई भी टाइप कर सकेंगे।

इस नए ऐप की मदद से यूजर्स टेक्स्ट सेंड और रिसीव करने के अलावा, क्विक रिप्लाई, इमोजी भेज सकेंगे। कलाई में बंधी स्मार्टवॉच के जरिए यूजर्स वॉइस मैसेज भी भेज सकेंगे।

कौन-से यूजर्स कर सकते हैं वॉट्सऐप के नए ऐप का इस्तेमाल

मेटा ने वियरओएस के लिए नए ऐप को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। Wear OS 3 रनिंग स्मार्टवॉच के साथ इस ऐप को इस्तेमाल किया जा सकता है।

दरअसल, वियर ओएस के लिए वॉट्सऐप के नए ऐप को लेकर गूगल ने भी अपने एनुअल इवेंट (I/O 2023)में जानकारी दी थी। हालांकि, वॉट्सऐप का नया ऐप अभी बीटा टेस्टिंग के ही स्टेज पर है।