विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिजीत बोस बने WhatsApp इंडिया के कंट्री हेड, खड़ी करेंगे नई टीम

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 21 Nov 2018 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 01:59 PM (IST)

WhatsApp भारत में फेक न्यूज और मिस इंफार्मेशन पर लगाम लगाने के लिए नई टीम खड़ी करने वाला था

अभिजीत बोस बने WhatsApp इंडिया के कंट्री हेड, खड़ी करेंगे नई टीम
अभिजीत बोस बने WhatsApp इंडिया के कंट्री हेड, खड़ी करेंगे नई टीम

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp ने Ezetap के को-फाउंडर और सीईओ अभिजीत बोस को कंट्री हेड नियुक्त किया है। बोस भारत में गुरूग्राम स्तिथ ऑफिस में अपनी नई टीम खड़ी करेंगे। WhatsApp भारत में फेक न्यूज और मिस इंफार्मेशन पर लगाम लगाने के लिए नई टीम खड़ी करने वाला था। पिछले कुछ महीने में भारत सरकार ने फेक न्यूज के मुद्दे पर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को कड़ी फटकार लगाई थी। जिसका इन कंपनियों पर काफी दबाब था।

कौन हैं अभिजीत बोस?

अभिजीत बोस मोबाइल पेमेंट प्लेटफार्म Ezetap के सीईओ और को-फाउंडर रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने हावर्ड बिजनेस यूनिवर्सिटी और कोरनेल यूनिवर्सिटी से बिजनेस ग्रेजुएट रह चुके हैं।

हालांकि कंपनी ने भारत में ऐप को लेकर आ रही दिक्कतों के बारे में नहीं बताया है। कंपनी भारत जैसे बड़े यूजर्स वाले देश में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है। बोस का काम देश में बड़े और छोटे लेवल पर यूजर्स को इंटरटेन करना होगा। आपको बता दें कि वॉट्सऐप का रेग्युलर मैसेजिंग ऐप के अलावा वॉट्सऐप बिजनेस ऐप भी है जिसका इस्तेमाल बिजनेस को बढ़ाने में किया जाता है।

वॉट्सऐप को सीओओ Matt Idema ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''भारत एक तेजी से बढ़ती हुई डिजिटल इकोनॉमी है और बोस एक सफल व्यावसायी रह चुकें हैं। उन्हें पता है कि किस तरह से कॉनटैक्ट का इस्तेमाल करके मिनिंगफुल पार्टनरशिप करके बिजनेस को बढ़ाया जाता है।'' उन्होंने आगे कहा, ''वॉट्सऐप भारत के इकोनॉमिक ग्रोथ में एक स्पेशल और बड़ा हिस्सेदार है। वॉट्सऐप देश के लाखों लोगों के जिंदगी को प्रभावित करता है और उन्हें एक्टिवली नए डिजिटल इकोनॉमी के साथ इंगेज होने का मौका प्रदान करता है।''

यह भी पढ़ें:

6000 रुपये से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ 4000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Oppo A7 पावरफुल बैटरी और कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च, Redmi Note 6 Pro से है मुकाबला

Oppo जल्द भारत में लॉन्च करेगा अपने R सीरीज का पहला स्मार्टफोन, जानें खास फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।