विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DeepSeek का क्या है मतलब, लोगो में छिपा है खास राज; जानिए AI मॉडल के बारे में

Published: Tue, 28 Jan 2025 07:00 PM (IST)

Deepseek Logo AI मॉडल डीपसीक के लोगो में बड़ा राज छिपा है। कंपनी इसके साथ अपनी कमिटमेंट को दर्शाती है। ...और पढ़ें

Deepseek की पॉपुलैरिटी का कारण क्या है।
Deepseek की पॉपुलैरिटी का कारण क्या है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। AI मॉडल Deepseek की पॉपुलैरिटी दो-तीन दिन में ही आसमान छू चुकी है। इसने लोकप्रियता के मामले में पुराने चैटबॉट्स को पीछे छोड़ दिया है। लोग इसके बारे में कई तरह की चीजें जानना चाह रहे हैं। जैसे कि इसके फाउंडर कौन हैं? इसकी सर्विस दूसरे AI मॉडल से कैसे अलग है।

हम यहां डीपसीक के लोगो का (Deepseek Logo) मतलब बताने वाले हैं कि आखिर कंपनी इस लोगो के साथ क्या मिशन लेकर आगे बढ़ रही है।

AI चैटबॉट ने खुद दिया जवाब

Deepseek लोगो कंपनी की कोर वैल्यू और मिशन के बारे में बताता है।

डीप- इसमें डीप का मतलब रिसर्च, इनोवेशन और बेहतर अंडरस्टैंडिंग से है। यह कंपनी के वादे के बारे में बताता है, जो कि 'मुश्किल से मुश्किल' क्वेरी का जवाब देना है।

सीक- डीपसीक में सीक का मतलब नॉलेज, डिस्कवरी और निरंतर सुधार के प्रतीक से है। यह कटिंग-एज सॉल्यूशन के प्रति कंपनी की कमिटमेंट को दिखाता है।

विजुअल डिजाइन- लोगो के डिजाइन में लहरें और परतें जैसे एलीमेंट्स शामिल हैं, जो एक्सप्लोरेशन प्रोग्रेस और इनोवेशन की ओर यात्रा का प्रतीक है। कुल-मिलाकर डीपसीक लोगो नॉलेज-ड्राइवन आइडेंडिटी के बारे में बताता है।

रंग पैलेट पर नीले रंग के शेड्स हैं, जो ट्रस्ट, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी का प्रतिनिधित्व करते हैं, साथ ही क्रिएटिविटी और ऊर्जा को दर्शाने के लिए वाइब्रेंट कलर्स का इस्तेमाल करते हैं।

क्या है डीपसीक?

DeepSeek-V3 मॉडल एक एडवांस्ड ओपन-सोर्स AI सिस्टम है। ये OpenAI के ChatGPT को पीछे छोड़ते हुए एपल के ऐप स्टोर पर टॉप-रेटेड फ्री ऐप बन गया है। इस ऐप की सफलता कई देशों में देखी गई, जिसमें यूएस, यूके और चीन शामिल हैं। DeepSeek की अचानक हुई इस ग्रोथ ने सिलिकॉन वैली का ध्यान अपनी ओर खींचा है और इसने इस धारणा को चुनौती दी कि AI स्पेस में यूएस का दबदबा है।

यह भी पढे़ें- अमेरिकी कंपनियों के मुकाबले बहुत कम खर्च में चीन ने बनाया चैटजीपीटी का विकल्प डीपसीक, भारत के लिए भी खुल सकती है राह

DeepSeek बनाने वाले Liang Wenfeng?

लियांग वेनफेंग इंडस्ट्री में एक डार्क हॉर्स के रूप में उभरे हैं, कुछ लोग उन्हें चीन का सैम ऑल्टमैन भी कहते हैं। हालांकि, यहां तक पहुंचने के लिए उनका सफर दिलचस्प रहा है। वे 1980 के दशक में चीन के 'पांचवें दर्जे के शहर' ग्वांगडोंग में पले-बढ़े, जैसा कि उन्होंने 2024 के एक इंटरव्यू में बताया था। उनके पिता एक प्राइमरी स्कूल के टीचर थे।

लियांग ने चीन के सबसे पुराने और बेस्ट रैंक वाले यूनिवर्सिटीज में से एक, झेजियांग यूनिवर्सिटी से अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें- कौन है AI का चाइनीज 'जादूगर' Liang Wenfeng? जिसने अमेरिका के टेक दिग्गजों को हिला कर रख दिया!