Tech Roundup: टिम कुक के भारत दौरे से लेकर Samsung Galaxy M14 की लॉन्चिंग तक, पढ़ें बड़ी खबरें
Tech News Round Up For Today पूरे दिनभर में की टेक की बड़ी खबरें आती हैं। कोई बड़ी खबर आपके हाथ से छूट न जाये इसके लिये हम न्यूज का राउंड अप पेश करते हैं। आप सिर्फ एक आर्टिकल में टेक की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। (फाइल फोटो जागरण)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Tech News Roundup Today: दिनभर में टेक की बहुत सी खबरें आती हैं। ऐसे में हर बड़ी खबर पर नजर बनाए रखना थोड़ा मुश्किल है। आज सैमसंग ने अपना बजट 5G फोन लॉन्च किया वहीं टिम कुक ने माधुरी दीक्षित के साथ वड़ा पाव का लुत्फ उठाया।
अगर आप से भी बड़ी खबरें मिस हो गई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। टेक से जुड़ी दिनभर की बड़ी खबरों को आप टेक के राउंड अप आर्टिकल में पढ़ सकते हैं।

माधुरी दीक्षित के साथ टिम कुक ने खाया वड़ा पाव
एपल स्टोर के उद्घाटन के लिये मुंबई आये टिम कुक ने माधुरी दीक्षित के साथ वड़ा पाव का लुत्फ उठाया। माधुरी दीक्षित ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मुंबई में वड़ा पाव से बेहतर स्वागत के बारे में सोच भी नहीं सकते। टिम कुक ने माधुरी दीक्षित ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा है कि मुझे मेरे पहले वड़ा पाव से परिचित कराने के लिए धन्यवाद, यह स्वादिष्ट था। पूरी खबर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें।

वॉयस फोकस फीचर के साथ Samsung Galaxy M14 लॉन्च
लंबे इंतजार के बाद सैमसंग ने Samsung Galaxy M14 फोन को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। बता दें, इसी फोन को इस साल की शुरुआत में यूक्रेन में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी M14 5G 5nm Exynos 1330 चिपसेट से लैस है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। देश में इसकी सेल 21 अप्रैल, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें।

HTC Wildfire E2 Play फोन हुआ अनाउंस
दिग्गज टेक कंपनियों में शुमार एचटीसी ने अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने जो नया फोन पेश किया है उसका नाम HTC Wildfire E2 Play है। कंपनी ने इस फोन को अभी अफ्रीकी मार्केट में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 19 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है। पूरी खबर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें।

26 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Vivo X90 Series स्मार्टफोन
वीवो ने आखिरकार Vivo X90 Series स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने ट्विटर पर अपने कवर इमेज को बदला है। ट्विटर पर कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया है। कंपनी ने अब ऑफिशियल अनाउंस कर दिया है कि 26 अप्रैल को इंडिया में Vivo X90 Series स्मार्टफोन लॉन्च होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें।
कल भारत में खुल रहा Apple का पहला स्टोर
एपल कल भारत में अपने पहले रिटेल स्टोर को शुरू करने जा रही है। हालांकि, भारत में एक बड़े यूजर बेस के साथ कंपनी की यह शुरूआत कई मायनों में खास मानी जा रही है। बता दें, कंपनी मुंबई के बीकेसी में कल और दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को रिटेल स्टोर खोलने जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।