Tech News November 19th Highlights: Xioami Mi Band 3i को लेकर कंपनी ने जारी किया टीजर
<p>Tech News November 19th Highlights: Xioami Mi Band 3i के लॉन्च इवेंट के लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। Mi Band 3i भारत में 1 दिसंबर को लॉन्च होगी</p>
Xioami Mi Band 3i को लेकर कंपनी ने जारी किया टीजर
Xiaomi ने इस साल सितम्बर में भारत में वियरेबल डिवाइस Mi Band 4 को लॉन्च किया था, इसकी कीमत 2,299 रुपये है। Mi Band 4 के लॉन्च होने के बाद से ही चर्चा है कि कंपनी ने इसके अगले वेरिएंट पर काम शुरू कर दिया है और इसे ग्लोबल मार्केट में Mi Band 5 नाम से लॉन्च किया जाएगा। लेकिन सभी खबरों के बीच कंपनी ने भारतीय बाजार में नया विरयेबल Mi Band 3i लॉन्च करने की तैयारी कर है जिसे लेकर आधिकारिक तौर पर टीजर जारी किया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Xiaomi Mi Reader दे सकता है Amazon Kindle को टक्कर
Xiaomi ने अपना नया डिवाइस Mi Reader लॉन्च कर दिया है जो कि Amazon Kindle reader की तरह ही है और यूजर्स को मल्टीपल फाइल फॉर्मेट में रीडिंग की सुविधा मिलेगी। फिलहाल कंपनी ने Mi Reader को चीनी मार्केट में लॉन्च किया है और इसकी कीमत RMB 579 यानि लगभग Rs 5,900 है। हालांकि कंपनी ने अन्य बाजारों में इसके लॉन्च को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस डिवाइस को अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Indian Air Force: A Cut Above वर्ष 2019 के बेस्ट गेम के लिए हुआ नॉमिनेट
Google ने इंडियन एयरफोर्स के वीडियो गेम को यूजर्स च्वाइज गेम कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया है। यह गेम Indian Air Force: A Cut Above है। भारतीय एयरफोर्स इस गेम को मिली सफलता को लेकर बेहद खुश है। इसके लिए IAF ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यूजर्स से अपील कर कहा है कि वो इस 3D गेम को जिताने लिए ज्यादा से ज्यादा वोट करें। इसे पूर्व एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ द्वारा इस वर्ष 31 जुलाई में लॉन्च किया गया था।
लॉन्च से पहले Realme 5s के फीचर्स हुए लीक
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme भारत में 20 नवंबर को एक इवेंट का आयोजन कर रही है। इस इवेंट में Realme 5s और Realme X2 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट से एक दिन पहले Realme 5s स्मार्टफोन GeekBench पर लिस्ट हुआ है जहां इसके कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है। वॉटरनॉच स्टाइल के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 665 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इसके अलावा और भी कई फीचर्स का खुलासा किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Galaxy Note 10+ Star Wars स्पेशल एडिशन लॉन्च
दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung ने Galaxy Note 10+ का एक स्पेशल वार एडिशन लॉन्च कर दिया है। Star Wars: The Rise of Skywalker के रिलीज से पहले इस फोन का स्पेशल एडिशन पेश किया गया है। इसे ब्लैक और रेड कलर में S Pen के साथ पेश किया गया है। इसे फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया गया है। जल्द ही इस फोन को ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हॉन्ग-कॉन्ग, कोरिया, नॉर्वे, रूस, स्पेन, स्वीडन, तुर्की, यूएई और यूके में भी पेश किया जाएगा।
Vivo U20 स्मार्टफोन 22 नवंबर को देगा दस्तक
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo अपनी U सीरीज के तहत Vivo U20 स्मार्टफोन को 22 नवंबर को लॉन्च करने वाली है। जो कि कपंनी के पिछले स्मार्टफोन Vivo U10 का ही अपग्रेड वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को लेकर पिछले दिनों ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर टीजर किया गया था। जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स की भी जानकारी होती है। इस टीजर से ये भी स्पष्ट होता है कि ये स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली Amazon India पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Redmi Note 8 Pro का स्नैपड्रैगन 730G वेरिएंट नहीं होगा लॉन्च
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 8 Pro के स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट वेरिएंट के लॉन्च होने की खबरों के नकार दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि इस तरह के किसी वेरिएंट पर काम नहीं चल रहा है। Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने कंफर्म किया है कि Redmi Note 8 Pro के किसी भी नए वेरिएंट पर काम नहीं चल रहा है। Lu Weibing से पहले कंपनी के मार्केटिंग हेड अनुज शर्मा ने भी इस वेरिएंट के होने की बात को नकार दिया है।
Redmi Note 8 के नए वेरिएंट ने भारत में दी दस्तक
Xiaomi ने पिछले दिनों ही भारतीय बाजार में Redmi Note 8 स्मार्टफोन को 4GB + 64GB और 6GB + 128GB दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया था, जो कि ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर केवल फ्लैश सेल के लिए जरिए ही सेल के लिए उपलब्ध हैं। वहीं अब सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने भारत में Redmi Note 8 का एक नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है, जिसमें 3GB + 32GB स्टोरेज दी गई है। इस वेरिएंट की खासियत है कि यह एक्सक्लूसिवली ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Vodafone-Idea के बाद Airtel भी बढ़ाएगा कॉल दर
पिछले महीने आए AGR Verdict के बाद से टेलिकॉम कंपनियों पर Rs 92,000 करोड़ का वित्तीय दबाब है। इन टेलिकॉम कंपनियों को तीन महीने के अंदर दूरसंचार मंत्रालय को इस राशि का भुगतान करना है। कल Vodafone-idea ने अपने स्टेटमेंट में 1 दिसंबर से कॉल टैरिफ बढ़ाने की बात कही थी। इसके बाद अब देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel ने भी अपनी कॉल दरें बढ़ाने की बात कही है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Google Maps पर अब यूजर्स Local Guides को कर पाएंगे फॉलो
Google Maps को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया गया है। यह फीचर लोकल गाइड्स की मदद से यूजर्स को बेहतर पर्सनलाइज्ड रेकमेंडेशन्स उपलब्ध कराएगा। इस फीचर को दिल्ली, सैन फांसिस्को, टोक्यो, साओ पाओलो, बैंकॉक, लंदन, न्यू यॉर्क, ओसाका और मैक्सिको सिटी में टेस्ट किया जा रहा है। यह रेकमेंडेशन्स यूजर्स को उस आधार पर दिए जाएंगे जहां यूजर ज्यादा जाता है या फिर जिसे यूजर ने ज्यादा रेट किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 108MP सेंसर के साथ Samsung Galaxy S11 हो सकता है लॉन्च
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung अपने अगले हैंडसेट Galaxy S11 पर काम कर रही है। इस फोन को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। अब इस फोन की कैमरा स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई हैं जिसके मुताबिक, फोन में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही 108 मेगापिक्सल का सेकेंड जनरेशन सेंसर भी दिया जाएगा। इस फोन को वर्ष 2020 के तीसरे हफ्ते में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Redmi Note 8 आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने बजट रेंज में कुछ ही समय पहले दो हैंडसेट लॉन्च किए थे। Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इन दोनों फोन्स को फ्लैश सेल में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें से Redmi Note 8 की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से फ्लैश सेल के जरिए खरीदा जा सकेगा। इस फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 4000 एमएएच की बैटरी और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर