विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Redmi Note 8 आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें ऑफर्स और फीचर्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 18 Nov 2019 02:07 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 08:22 AM (IST)

Redmi Note 8 की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से फ्लैश सेल के जरिए खरीदा जा सकेगा

Redmi Note 8 आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें ऑफर्स और फीचर्स
Redmi Note 8 आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें ऑफर्स और फीचर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने बजट रेंज में कुछ ही समय पहले दो हैंडसेट लॉन्च किए थे। Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इन दोनों फोन्स को फ्लैश सेल में ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें से Redmi Note 8 की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com से फ्लैश सेल के जरिए खरीदा जा सकेगा। इस फोन की खासियत की बात करें तो इसमें 4000 एमएएच की बैटरी और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi Note 8 की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को दो वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। पहला 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, दूसरा 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। इसे मूनलाइट व्हाइट, नेपट्यून ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। ऑफर्स की बात करें तो इसमें Mi Exchange ऑफर समेत Mi Screen Protect और लिक्विड-डैमेज कंट्रोल दिया जाएगा। इसके साथ ही Airtel यूजर्स को 1120 जीबी तक 4जी डाटा समेत अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी।

वहीं, Amazon India पर मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 10 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा HSBC के कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 10 फीसद का कैशबैक भी दिया जाएगा। इसके साथ ही No Cost EMI भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Redmi Note 8 के फीचर्स: इसमें 1080x2280 स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.39 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा 2 मेगापिक्सल और चौथा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।