Move to Jagran APP

Google Maps पर अब यूजर्स Local Guides को कर पाएंगे फॉलो, जानें कैसे

Google Maps के नए फीचर के तहत यह रेकमेंडेशन्स यूजर्स को उस आधार पर दिए जाएंगे जहां यूजर ज्यादा जाता है या फिर जिसे यूजर ने ज्यादा रेट किया है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 09:30 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 09:55 AM (IST)
Google Maps पर अब यूजर्स Local Guides को कर पाएंगे फॉलो, जानें कैसे
Google Maps पर अब यूजर्स Local Guides को कर पाएंगे फॉलो, जानें कैसे

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google Maps को बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया गया है। यह फीचर लोकल गाइड्स की मदद से यूजर्स को बेहतर पर्सनलाइज्ड रेकमेंडेशन्स उपलब्ध कराएगा। इस फीचर को दिल्ली, सैन फांसिस्को, टोक्यो, साओ पाओलो, बैंकॉक, लंदन, न्यू यॉर्क, ओसाका और मैक्सिको सिटी में टेस्ट किया जा रहा है। यह रेकमेंडेशन्स यूजर्स को उस आधार पर दिए जाएंगे जहां यूजर ज्यादा जाता है या फिर जिसे यूजर ने ज्यादा रेट किया है।

loksabha election banner

इससे यूजर्स को किसी भी नई जगह के बारे में जानने में मदद मिलेगी। यहां पर आपको किसी भी नई जगह के लिए गाइड्स के रिव्यूज दिए जाएंगे। यह फीचर तब काम करेगा जब आप किसी एक लोकल गाइड को फॉलो कर रहे होंगे। यूजर्स को लोकल गाइड द्वारा दिए गए रेकमेंडेशंस ऐप में दिए गए For You टैब में उपलब्ध होंगे। यहां पर किसी भी गाइड को फॉलो करने के बाद गूगल मैप्स में संबंधित सुझाव यूजर्स को उपलब्ध कराए जाएंगे।

जानें फीचर के बारे में: जैसा कि हमने आपको बताया गाइड्स द्वारा दिए गए रेकमेंडेशंस For You टैब में उपलब्ध होंगे। जब आप किसी लोकल गाइड को फॉलो करेंगे तो आपको उनके रेकमेंडेशंस ऐप में दिखाई देंगे। इस तरह जब भी आप किसी नई जगह घूमने जाएंगे तो आपको उसके बारे में सभी जानकारी मिल पाएंगी। एंड्रॉइड पुलिस की रिपोर्ट की मानें तो लोकल गाइड्स का रेकमेंडेश इस आधार पर लिया जाएगा कि वो ऐप को कितने एक्टिव हैं। साथ ही उन्होंने कितने रिव्यू दिए गए हैं। 

Google Map में स्थानीय भाषा की समस्या को सुलझाने के लिए ट्रांसलेशन फीचर पेश कर दिया है। Google का कहना है कि अगर किसी दूसरे देश जा रहा हैं और आपको वहां की भाषा नहीं आती हो तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.