Tech News 21st January Highlights: Galaxy Note 10 Lite भारत में हुआ लॉन्च
<p>Tech News 21st January Highlights: दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारतीय मार्केट में Galaxy Note 10 Lite लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दमदार S Pen समेत कई खास फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है</p>
Galaxy Note 10 Lite भारत में हुआ लॉन्च
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारतीय मार्केट में Galaxy Note 10 Lite लॉन्च कर दिया है। इस फोन को दमदार S Pen समेत कई खास फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। इसमें 6.7 इंच का Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Xiaomi Mi 10 Pro की बैटरी और कैमरा फीचर्स हुए लीक
अभी तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro स्मार्टफोन अगले महीने यानि 11 फरवरी को लॉन्च हो सकते हैं। वहीं अब फोन के लॉन्च में जहां कुछ दिन बाकी रह गए हैं, ऐसे में इनके कुछ नए फीचर्स से जुड़ी जानकारी लीक हुई है। लीक्स के अनुसार Mi 10 स्मार्टफोन में यूजर्स को 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की सुविधा नहीं मिलेगी, जबकि इस फीचर के साथ Mi 10 Pro बाजार में दस्तक देगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इंटरनेट यूजर्स पर खतरे की घंटी, 5 लाख से ज्यादा पासवर्ड हुए लीक
एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि एक हैकर ने डार्क वेब पर पांच लाख से ज्यादा सर्वर, राउटर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) डिवाइसेज के यूजर्स का नाम वो पासवर्ड लीक किए हैं। इनका इस्तेमाल घर और ऑफिस पर इंटरनेट से कनेक्टेड डिवाइसेज में मालवेयर भेजने के लिए किया जा सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Instagram ने होम स्क्रीन से हटाया IGTV बटन
फोटो शेयरिंग ऐप Instagram ने अपनी ऐप की होम स्क्रीन से IGTV आइकन को हटा दिया है। इसे हटाने का मुख्य कारण यह है कि इसे ज्यादा यूजर्स इस्तेमाल नहीं कर रहे थे। IGTV की स्टैंडएलोन ऐप को कंपनी द्वारा वर्ष 2018 में लॉन्च की गई थी। IGTV बटन का खराब रिसेप्शन भी बटन को हाटने की एक वजह रही है। कंपनी ने बताया है कि ज्यादातर लोग IGTV कंटेंट प्रीव्यू के जरिए IGTV चैनल इन एक्सप्लोर, क्रिएटर्स प्रोफाइल, और स्टैंडअलोन आईजीटीवी ऐप ढूंढ रहे हैं। इसी के चलते होम स्क्रीन से इसे हटा दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
सामने आए Samsung Galaxy Z Flip के कैमरा फीचर्स
Samsung अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung Galaxy Z Flip लॉन्च करने वाली है और चर्चा है कि इसे 11 फरवरी को आयोजित होने वाले Galaxy Unpacked इवेंट में शोकेस किया जा सकता है। अभी तक कंपनी के अपकमिंग फोल्डेबल फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं और उनमें जानकारी दी गई थी कि ये 108 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ लॉन्च होगा। जबकि फोन से जुड़े लेटेस्ट लीक के अनुसार इसमें 12 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 जनवरी में होंगे उपलब्ध
Samsung ने पिछले दिनों ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोडक्ट पेज के जरिए यह स्पष्ट कर दिया था कि जल्द ही Galaxy A51 और Galaxy A71 भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर इन स्मार्टफोन्स की लॉन्च डेट या कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट में Galaxy A51 और Galaxy A71 के लॉन्च डेट से जुड़ी जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Reliance Jio ने पेश की UPI पेमेंट सर्विस: रिपोर्ट
टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस लॉन्च कर दी है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स अब UPI पेमेंट कर पाएंगे। यह सर्विस कंपनी की आधिकारिक ऐप My Jio App के जरिए इस्तेमाल की जा सकेगी। इस बाती की जानकारी एक रिपोर्ट के जरिए मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, Reliance Jio देश की पहली ऐसी टेलिकॉम कंपनी है जो अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को UPI पेमेंट सर्विस ऑफर कर रही है। कंपनी ने JioMoney के बजाय MyJio ऐप में इस सर्विस को दिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि शुरुआत में कुछ ही यूजर्स इस सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
5000mAh बैटरी और 6GB रैम से लैस होगा Poco F2 Lite!
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड Poco को अलग कर दिया है। अब यह एक इंडीपेंडेंट ब्रांड के तौर पर काम कर रहा है। अब यह कंपनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसकी लाइव इमेजेज लीक हुई हैं। Poco F2 Lite की एक ब्लरी फोटो लीक हुई है जो काफी हद तक Redmi Note 7 Pro जैसी लग रही है। इसमें फोन का About पेज दिखाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Galaxy Note 10 Lite आज भारत में होगा लॉन्च
दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung आज अपना एक नया स्मार्टफोन Galaxy Note 10 Lite भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया है कि इस फोन को 21 जनवरी 2020 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस फोन के साथ दमदार S Pen भी दिया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर