विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Galaxy Note10 Lite भारत में S Pen और 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 21 Jan 2020 02:04 PM (IST)

Galaxy Note10 Lite इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है। इसकी कीमत 38999 रुपय से शुरू होती है

Galaxy Note10 Lite भारत में S Pen और 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Galaxy Note10 Lite भारत में S Pen और 8GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारतीय मार्केट में Galaxy Note 10 Lite लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले वर्ष लॉन्च हुए Galaxy Note 10 का टोन्ड वर्जन है। इस फोन को दमदार S Pen समेत कई खास फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस है। इसकी कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है।

Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है। इसे ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर में खरीदा जा सकेगा।

Galaxy Note 10 Lite की प्री-बुकिंग्स दोपहर 2 बजे से शुरू हो चुकी हैं। इसे मुख्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेलर्स से 3 फरवरी से खरीदा जा सकेगा। लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो अगर कोई Samsung यूजर अपना फोन अपग्रेड करना चाहता है तो उसने 5,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Samsung Galaxy Note 10 Lite के फीचर्स: इसमें ड्यूल-सिम सपोर्ट दिया गया है। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस Infinity-O Super AMOLED एज टू एज डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080 x 2400 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह फोन 2.7 गीगाहर्ट्ज एक्सीनोस 9810 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इसकी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में S Pen stylus बिल्ट-इन है। यह ब्लूटूथ लो-एनर्जी को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है जो ड्यूल पिक्सल ऑटोफोक्स के साथ आता है। इसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, तीसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।