विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung Galaxy S8+ की कीमत में हुई 12000 रुपये की बड़ी कटौती, जानें नई कीमत

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 30 Aug 2018 11:26 AM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 04:06 PM (IST)

मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलिकॉम के मुताबिक, Galaxy S8+ की कीमत को 12,000 रुपये कम कर दिया गया है।

Samsung Galaxy S8+ की कीमत में हुई 12000 रुपये की बड़ी कटौती, जानें नई कीमत
Samsung Galaxy S8+ की कीमत में हुई 12000 रुपये की बड़ी कटौती, जानें नई कीमत

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। सैमसंग गैलेक्सी सीरीज के तहत Galaxy S8+ पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस फोन को 51,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलिकॉम के मुताबिक, Galaxy S8+ की कीमत को 12,000 रुपये कम कर दिया गया है। अब इसे 39,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट और ऑनलाइन ई-कॉमर्स साइट्स पर Galaxy S8+ पुरानी कीमत में ही लिस्ट है।

Samsung Galaxy S8+ के फीचर्स:

इसमें 6.2 इंच का क्वाड एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजोल्यूशन 2960x1440 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18.5:9 है। यह फोन ऑक्टा-कोर Exynos प्रोसेसर पर और 4/6 जीबी रैम से लैस है। फोन 64 और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। फोन में पावर देने के लिए 3500 एमएएच बैटरी दी गई है।

वहीं, इससे पहले सैमसंग के जे4 और वीवो के हैंडसेट्स की कीमत को कम किया गया था। पढ़ें इनकी डिटेल्स:

जानें Samsung Galaxy J4 की नई कीमत:

इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसका बेस वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 9,990 रुपये है। वहीं, इसे 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत को 500 रुपये कम किया गया है जिसके बाद इसे 9,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत को 1,000 रुपये कम किया गया है जिसके बाद इसे 10,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

जानें Vivo के वीवो के हैंडसेट्स की कीमत में कितनी हुई कटौती:

Vivo Y83 के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये है। इसे 1,000 रुपये की कटौती के बाद 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह फोन ब्लैक और ब्लू कल वेरिएंट में उपलब्ध है।

इस खबर की ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

https://www.jagran.com/technology/tech-news-samsung-galaxy-j4-receives-price-cut-in-india-know-the-new-price-18365919.html

यह भी पढ़ें:

एलजी-सैमंसग को जाइए भूल, 6000 से कम में फ्लिपकार्ट पर लॉन्च हुआ ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

Xiaomi Mi A2 की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू, कैशबैक समेत मिलेगी 4500 जीबी डाटा

Realme 2 से लेकर Nokia 5.1 Plus तक, ये हैं 10000 रुपये से कम कीमत वाले 'बेस्ट'

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।