विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलजी-सैमंसग को जाइए भूल, 6000 से कम में फ्लिपकार्ट पर खरीदें ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 29 Aug 2018 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 07:30 AM (IST)

फ्लिपकार्ट पर MarQ ने अपना फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 6,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया है

एलजी-सैमंसग को जाइए भूल, 6000 से कम में फ्लिपकार्ट पर खरीदें ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन
एलजी-सैमंसग को जाइए भूल, 6000 से कम में फ्लिपकार्ट पर खरीदें ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बजट रेंज में एक फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन लॉन्च हुआ है। MarQ के इस वॉशिंग मशीन में कई फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉशिंग मशीन को मिड साइज फैमिली को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। इस वॉशिंग मशीन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है, जबकि इसके दूसरे वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। वॉशिंग मशीन 6.5 किलोग्राम और 7.5 किलोग्राम के वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। आइए, जानते हैं इस वॉशिंग मशीन के मुख्य फीचर्स के बारे में

MarQ वॉशिंग मशीन के फीचर्स

इन दोनों ही वेरिएंट के फ्रंट में फुली ऑटोमैटिक कंट्रोल दिया गया है। इन दोनों ही वॉशिंग मशीन का लुक और डिजाइन किसी भी सेमी-ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की तरह ही है। वॉशिंग मशीन में 9 आरपीएम (रिप्पल्स पर मिनट) क्लॉथ रोटेशन का मोटर लगा है। साथ ही इसमें प्री-सोक एश फीचर और फास्ट ड्राइंग फीचर्स दिया गया है। इन वॉशिंग मशीन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एक बजर भी दिया गया है, जो वॉशिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बजने लगता है और आपको अलर्ट करता है।

सैमसंग के डबल स्ट्रोम वॉशिंग मशीन से होगा मुकाबला

MarQ के इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का मुकाबला सैमसंग के डबल स्ट्रोम वाले सेमी ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन से होगा। इस वॉशिंग मशीन की कीमत 10,150 रुपये है। इस डबल स्ट्रोम वॉशिंग मशीन में पलसेटर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी मदद से कपड़ों की गंदगी को आसानी से साफ किया जाता है। इसके अलावा इस वॉशिंग मशीन का बॉडी रस्ट-प्रूभ दिया गया है। इसमें जंग लगने की कोई संभावना नहीं रहती है। वॉशिंग मशीन में एयर-टर्बो और लिंट फिल्टर तकनीक दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:

Google for India 2018: अब ट्रेन की लोकेशन भी बताएगा गूगल, जानें अन्य बड़ी घोषणाएं

Microsoft विकसित कर रहा है ब्लॉकचेन तकनीक, अनचाहे कॉल्स और मैसेज पर लगेगा लगाम

आपके स्मार्टफोन को चोरी होने से बचाएंगे ये ऐप्स, जानें किस तरह करते हैं काम