विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung ने बनाया अनब्रेकेबल स्क्रीन, कई फीट की ऊंचाई से गिरकर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले

By Harshit HarshEdited By:
Published: Fri, 27 Jul 2018 09:49 AM (IST)Updated: Fri, 27 Jul 2018 11:44 AM (IST)

सैमसंग ने एक अनब्रेकेबल स्क्रीन बनाया है जो कई फीट की ऊंचाई से गिरकर भी नहीं टूटेगी, इस स्क्रीन को ...और पढ़ें

Samsung ने बनाया अनब्रेकेबल स्क्रीन, कई फीट की ऊंचाई से गिरकर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले
Samsung ने बनाया अनब्रेकेबल स्क्रीन, कई फीट की ऊंचाई से गिरकर भी नहीं टूटेगा डिस्प्ले

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने स्मार्टफोन के लिए एक ऐसी स्क्रीन बनाई है जो गिरकर भी नहीं टूटेगी। कंपनी के दावों के मुताबिक सैमसंग की यह अनब्रेकेबल स्क्रीन अंडरराइटर लैब से वेरिफाइड है, यह लैब ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एवं हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन की टेस्टिंग पार्टनर है। सैमसंग के इस स्क्रीन के डिस्प्ले को 4 फीट की ऊंचाई से 26 बार जबकि 6 फीट की ऊंचाई से एक बार गिराकर जांच की गई। इस जांच में स्क्रीन के अगले भाग में और बगल के किनारों पर किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

कंपनी ने यह भी दावा किया है कि यह डिस्प्ले पैनल 71 डिग्री सेल्सियस और -32 डिग्री सेल्सियस पर भी टेस्ट किया गया है। इन एक्सट्रिम तापमान पर भी स्क्रीन बिलकुल सही सलामत थी। सैमसंग के इस नए स्क्रीन में फ्लैक्सिबल OLED पैनल दिया गया है, जो अनब्रेकेबल सब्सट्रेट के बीच सैंडविच किया हुआ है। साथ ही इसमें ग्लास की जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस डिस्प्ले में इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक बिलकुल ग्लास की तरह ही दिखाई देता है।

सैमसंग ने बताया कि 4 फीट की ऊंचाई अमेरिकी मिलिट्री स्टैंडर्ड के मुताबिक सेट किया गया है। हालांकि, कई डिवाइस जिसे मिलिट्री स्टैंडर्ड के अनुसार टेस्ट किया गया है, टूट चुके हैं। हम भी देखना चाह रहे हैं कि यह स्क्रीन टूटती है कि नहीं। कंपनी ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस अनब्रेकेबल स्क्रीन को कंपनी के किस स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्क्रीन का इस्तेमाल सैमसंग के आने वाले स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 में इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि गैलेक्सी नोट 9 को 9 अगस्त को न्यूयार्क में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

Huawei Nova 3 and Nova 3i: चार कैमरे वाले स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

जियो ने लॉन्च किया एक और प्लान, 6 महीने तक मिलेगा अनलिमिटे़ड 4G डाटा

शाओमी ने लॉन्च किया Mijia स्मार्ट AC, भारतीय ब्रैंड्स को मिलेगी चुनौती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।