Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi Note 8 vs Realme 5: Rs 10,000 की प्राइस रेंज में कौन है बेस्ट?

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Sun, 01 Sep 2019 04:38 PM (IST)

    Realme ने महज डेढ़ साल में ही Xiaomi के सब ब्रांड Redmi को कड़ी चुनौती दे दी है। Realme को भी OPPO के सब ब्रांड के तौर पर जाना जाता है

    Redmi Note 8 vs Realme 5: Rs 10,000 की प्राइस रेंज में कौन है बेस्ट?

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। पिछले साल भारतीय बाजार में कदम रखने वाली कंपनी Realme ने महज डेढ़ साल में ही Xiaomi के सब ब्रांड Redmi को कड़ी चुनौती दे दी है। Realme को भी OPPO के सब ब्रांड के तौर पर जाना जाता है। Realme ने पिछले साल से अब तक लगभग दर्जन भर स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं। Realme के सभी स्मार्टफोन्स Rs 10,000 से Rs 20,000 के प्राइस रेंज में आते हैं। इस प्राइस रेंज में पिछले चार सालों से केवल Redmi का ही दबदबा था। हाल ही में Realme ने बजट रेंज में क्वॉड कैमरा सेट अप वाले स्मार्टफोन Realme 5 को भारत में लॉन्च किया है। वहीं, Redmi Note 8 को भी चीन में लॉन्च किया गया है। इसे इस महीने की आखिरी सप्ताह को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rs 10,000 की प्राइस रेंज में आने वाले Realme 5 को अभी खरीद लें या फिर Redmi Note 8 का इंतजार किया जाए? ये सवाल कई यूजर्स के मन में चल रहा होगा। आपकी इन्हीं दुविधाओं को समाप्त करने के लिए हम इन दोनों स्मार्टफोन्स का क्विक कम्पैरिजन लेकर आए हैं।

    Redmi Note 8 vs Realme 5: कीमत

    सबसे पहले हम इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमतों का कम्पैरिजन करते हैं। Realme 5 के बेस 3GB + 32 GB वेरिएंट की कीमत Rs 9,999 है। जबकि, इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 10,499 है। Redmi Note 8 को फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। चीन में लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत CNY 999 (लगभग Rs 10,000) है। वहीं, इसके 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग Rs 12,000) रखी गई है। इसके तीसरे 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग Rs 14,000) रखी गई है।

    Redmi Note 8 vs Realme 5: डिस्प्ले
    Redmi Note 8 और Realme 5 दोनों ही स्मार्टफोन्स ड्यूल नैनो 4G सिम कार्ड के सपोर्ट के साथ आते हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 9 Pie पर आधारित कस्टमाइज्ड यूजर इंटरफेस दिया गया है। Realme 5 के फ्रंट में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ के प्रोटेक्शन वाला 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ल दिया गया है। इसके डिस्प्ले का रिजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले दिया गया है। Redmi Note 8 में 6.3 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है।

    Redmi Note 8 vs Realme 5: परफॉर्मेंस
    Redmi Note 8 और Realme 5, दोनों ही स्मार्टफोन्स क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर पर रन करता है। Realme 5 मैक्सिमम 4GB रैम को सपोर्ट करता है जबकि Redmi Note 8 मैक्सिमम 6GB रैम को सपोर्ट करता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और दोनों की ही मेमोरी को 256GB तक एक्सटेंड की जा सकती है। Realme 5 में 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जबकि Redmi Note 8 में आपको 4,000 एमएएच की बैटरी मिलती है। Realme 5 में आपको माइक्रो USB Type A का सपोर्ट मिलता है जबकि Redmi Note 8 में USB Type C का सपोर्ट मिलता है।

    Redmi Note 8 vs Realme 5: कैमरा
    Redmi Note 8 और Realme 5, दोनों ही स्मार्टफोन्स क्वॉड रियर कैमरा सेट अप के साथ आते हैं। Redmi Note 8 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। Realme 5 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसके रियर कैमरे में PDAF (फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस) फीचर देखने को मिलता है। दोनों ही में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।