Realme 3 के साथ Realme 3 Pro भी होगा लॉन्च, Oppo F11 Pro की नई लीक आई सामने
नए टीजर के मुताबिक कंपनी Realme 3 के साथ Realme 3 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। दूसरी तरफ Oppo F11 Pro को भी 5 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। स्मार्टफोन निर्मता कंपनी Realme अपने अगले स्मार्टफोन Realme 3 को भारत में लॉन्च करने वाला है। इस फोन के लिए कंपनी ने पहले से ही टीजर जारी कर दिए हैं। इस फोन को 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस स्मार्टफोन के नए टीजर के मुताबिक कंपनी Realme 3 के साथ Realme 3 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। दूसरी तरफ Oppo F11 Pro को भी 5 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन भी 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी पहले से ही उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की एक और लीक सामने आई है जिसमें इसके कई फीचर्स के बारे में पता चला है।
Realme 3 Pro के संभावित फीचर्स
Realme 3 Pro की बात करें तो इसके लिए कंपनी ने एक 6 सेकेंड का वीडियो टीजर जारी किया है, जिसमें “Be proactive” लिखा है। इस वीडियो टीजर में Pro शब्द पर स्ट्रेस किया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी Realme 3 के साथ ही Realme 3 Pro को भी 4 मार्च को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, Realme 3 Pro के फीचर्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Any guesses? ⚡ pic.twitter.com/AAHoCvUf9w — Realme (@realmemobiles) February 27, 2019
Realme 3 के संभावित फीचर्स
हाल ही में कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस स्मार्टफोन का लुक जारी किया था। Realme 3 को डायमंड-पैटर्न बैक डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। ट्विटर से मिली जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन के बैंक में डायमंड पैटर्न के साथ ही वर्टिकल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ पेश किया जा सकता है। कीमत के बारे में बताया गया है कि इसे 15,000 रुपये से कम में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Oppo F11 Pro के संभावित फीचर्स
इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसका पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेंटर में अलाइंड किया जा सकता है। इसके रियर कैमरे में सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। फोन में सुपर नाइट मोड जैसे फोटोग्राफिक फीचर्स दिए जा सकते हैं। Oppo के आधिकारिक वेबसाइट पर उपबल्ध जानकारी के मुताबिक इसमें फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में दिया जा सकता है। फोन में VOOC 3.0 सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
Oppo F11 Pro की नई लीक के मुताबिक फोन में MediaTek Helio P70 सिस्टम ऑन चिप प्रोसेसर 6GB रैम के साथ दिया जा सकता है। फोन Android 9 Pie आपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। फोन में 6.5-इंच का FHD (1080x2340 पिक्सल) LTPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिवाइस का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.9 फीसद दिया जा सकता है। फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स 64GB और 128GB में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:
BSNL ने रु 349 का प्रीपेड प्लान किया Revise, 3.2GB डाटा प्रतिदिन समेत 64 दिन की वैधता
Vivo V15 Pro Review: 48MP कैमरा वाला पावरफुल डिवाइस
Honor Watch Magic स्मार्टवॉच Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध, कीमत 13,999