विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samsung के सबसे बड़े मोबाइल प्लांट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें 10 बड़ी बातें

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 09 Jul 2018 06:03 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 09:38 AM (IST)

पीएम मोदी ने सैमसंग के नोएडा प्लांट का उद्घाटन किया, यह दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल मेन्युफैक्चरिंग प्लांट है

Samsung के सबसे बड़े मोबाइल प्लांट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें 10 बड़ी बातें
Samsung के सबसे बड़े मोबाइल प्लांट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, जानें 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग के दुनिया का सबसे बड़े प्लांट को पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। डिजिटल टेक्नोलॉजी के बारे में बोलते हुए पीएम ने कहा कि इससे लोगों की जिंदगी सरल हो रही है। भारत में 32 करोड़ लोग ब्रॉडबैंड इस्तेमाल कर रहे हैं। देश की 1 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों पर फाइबर नेटवर्क पहुंच चुका है। उन्होंने आगे कहा, 'यह सब देश में हो रही डिजिटल क्रांति का ही संकेत है। देश में लगभग हर सेवा ऑनलाइन मिल रही है।'

पीएम मोदी ने आगे बोलते हुए कहा, 'डिजिटल ट्रांजैक्शन और Rupay कार्ड का इस्तेमाल बढ़ रहा है। मोदी ने कहा की सैमसंग के इस प्लान से मेक इन इंडिया को भी गति मिलेगी। उन्होंने आगे बताया की मेक इन इंडिया मित्र देशों के साथ सैमसंग जैसी कंपनी को अवसर देने का जरिया है। सैमसंग इस समय 6.7 करोड़ फोन बना रही है। फोन मेन्युफैक्चरिंग के मामले में भारत आज दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।'

ये हैं 10 बड़ी बातें

  • सैमसंग फ्रीज-टीवी के पैनल का उत्पादन दोगुना हो जाएगा
  • विश्व का सबसे बड़ा फोन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
  • सस्ते फोन और तेज इंटरनेट से दिनचर्या में बदलाव होगा
  • मेक इन इंडिया की मुहिम को गति मिलेगी
  • नए कारोबारियों को पीएम का खुला अवसर
  • सैमसंग प्लांट में 4915 करोड़ का निवेश
  • गांवों में 3 लाख सर्विस सेंटर खोले जाएंगे
  • प्लांट का 30 प्रतिशत उत्पादन एक्सपोर्ट किया जाएगा
  • 4 लाख लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा
  • 35 एकड़ में फैला है मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

आपको बात दें कि सैमसंग इस समय भारत में करीब 6.7 करोड़ स्मार्टफोन बना रही है। यह प्लांट शुरू होने के बाद यह संख्या लगभग दोगुनी होकर 12 करोड़ हो जाएगी। नई फैक्ट्री में मोबाइल के अलावा सैमसंग के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे रेफ्रिजरेटर और टेलीविजन का निर्माण भी किया जाएगा। कंपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट के जरिये डिवाइस में कुछ स्थानीय फीचर लाने पर भी काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:

iPhone 8 निकला iPhone X से आगे, बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन

COAI ने पब्लिक Wi-Fi का किया विरोध, बताया देश की सुरक्षा के लिए हो सकता है खतरा

BSNL और Airtel के ब्रॉडबैंड पर भारी पड़ेगा Jio GigaFiber, जानें 5 वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।