विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone 8 निकला सबसे आगे, बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 09 Jul 2018 02:09 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 07:40 AM (IST)

आइफोन 8 ने बिक्री के मामले में सैमसंग गैलेक्सी एस 9 प्लस के साथ आइफोन एक्स को भी पीछे छोड़ दिया है

iPhone 8 निकला सबसे आगे, बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन
iPhone 8 निकला सबसे आगे, बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। iPhone 8 ने बिक्री के मामले में सैमसंग गैलेक्सी S9+ और iPhone X को पीछे छोड़ दिया है। iPhone 8 मई में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वॉइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone के फीफा वर्ल्ड कप के कैंपेन की वजह से ऐसा संभव हो पाया है। कंपनी ने वर्ल्ड कप के दौरान 'हाउ टू शूट ऑन iPhone' नाम का कैंपेन चालाया था, जो काफी हिट रहा। इस कैंपेन की वजह से यूरोप समेत दुनिया के अन्य हिस्सों में iPhone 8 की बिक्री बढ़ी है।

स्मार्टफोन की बिक्री में 2 फीसद का इजाफा

दुनियाभर के टॉप 10 ग्लोबल स्मार्टफोन सेल्स में टॉप 6 कंपनियों ने अपनी मार्केट सेल में 2 फीसद की बढ़त हासिल की है। इनमें iPhone 8 और गैलेक्सी एस 9 प्लस ने 2.4 फीसद की बढ़त हासिल की है। iPhone 8 प्लस ने भी ग्लोबल सेल के मामले में पांचवा स्थान हासिल किया है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस 9 छठें स्थान पर काबिज है। वहीं, शाओमी रेडमी 5A को चौथा स्थान मिला है। एप्पल ने iPhone 8, iPhone 8 प्लस और iPhone एक्स को पिछले साल सिंतबर में लॉन्च किया था। जबकि, सैमसंग ने गैलेक्सी एस 9 सीरीज को इस साल फरवरी में उतारा था।

शाओमी ने भी ग्लोबल मार्केट में बनाई पहचान

शाओमी ने भी रेडमी 5A और रेडमी नोट 5 के साथ ग्लोबल मार्केट में बिक्री के मामले में पहचान बनाई है। रेडमी नोट 5 ने भी 1.3 फीसद मार्केट शेयर के साथ अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा वीवो, हॉनर, ओप्पो जैसी कंपनियां भी अच्छे प्रदर्शन के साथ ग्लोबल मार्केट में अपनी जगह बना रही हैं।

iPhone की नई सीरीज में होंगे एंड्रॉयड जैसे चार्जिंग जैक

हाल ही में मीडिया में आई खबरों के मुताबिक iPhone की अगली सीरीज में ड्यूल सिम कार्ड के साथ ही एंड्रॉयड फोन की तरह चार्जिंग जैक दिया जा सकता है। आपको बता दें कि एप्पल iPhone की अगली सीरीज में तीन स्मार्टफोन iPhone X Plus, iPhone 9, iPhone X SE को सिंतबर में लॉन्च कर सकता है। iPhone 9 में ड्यूल सिम कार्ड के साथ ही एंड्रॉयड जैसे चार्जिंग जैक भी दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

BSNL विंग्स के बाद जियो भी लाएगा नई तकनीक, बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल

रिलायंस डिजीटल टीवी पर 1 साल तक फ्री में देखें HD चैनल्स, डिश टीवी को मिलेगी चुनौती

Oppo A5 बजट रेंज में लॉन्च, Vivo V9 यूथ को मिलेगी कड़ी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।