विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओप्पो Realme 1 ने यूजर्स के बीच बनाई अपनी जगह, 4 लाख से ज्यादा यूनिट की हुई बिक्री

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 20 Jul 2018 12:15 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 06:21 PM (IST)

ओप्पो ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि Realme 1 के लॉन्च के 40 दिन के अंदर ...और पढ़ें

ओप्पो Realme 1 ने यूजर्स के बीच बनाई अपनी जगह, 4 लाख से ज्यादा यूनिट की हुई बिक्री
ओप्पो Realme 1 ने यूजर्स के बीच बनाई अपनी जगह, 4 लाख से ज्यादा यूनिट की हुई बिक्री

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ओप्पो के सब-ब्रैंड Realme का पहला फोन यूजर्स के बीच अपना जगह बनाने में कामयाब रहा। ओप्पो ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि Realme 1 के लॉन्च के 40 दिन के अंदर इस फोन की 4 लाख यूनिट से ज्यादा की बिक्री की जा चुकी है। इसके अलावा यह फोन पिछले 2 महीने में अमेजन की बेस्टसेलर रैंकिंग में टॉप पर रहा। साथ ही इसे 4.4 रेटिंग के साथ सबसे ज्यादा रेटेड फोन का खिताब भी मिला।

ओप्पो Realme 1:

इस फोन को मई के मध्य में लॉन्च किया गया था जिसके बाद इसे एक्सक्लूसिवली अमेजन इंडिया पर 25 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। इसे तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। पहला वेरिएंट 3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज और तीसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। ओप्पो ने बताया कि इस फोन का बेस वेरिएंट पूरी तरह सोलड आउट हो चुका है।

फीचर्स: इस फोन में एआई आधारित 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो डेप्थ इफेक्ट को सपोर्ट करता है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। यह भी एआई आधारित सेंसर है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6771 Helio P60 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3/4/6 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32/64/128 स्टोरेज के तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

शाओमी Mi 8 सीरीज के 1 मिलियन हैंडसेट की हुई थी बिक्री:

शाओमी ने मई के आखिरी में Mi 8 सीरीज का स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसकी पहली सेल 5 जून 2018 को शुरू हुई थी। पहली सेल शुरू होने के 18 दिन बाद ही इस सीरीज के 1 मिलियन यानी की 10 लाख स्मार्टफोन बिक्री हुई थी। शुरुआती सेल में तो मिनटों में ही ये स्मार्टफोन आउट ऑफ स्टॉक हो गये थे। शाओमी के ग्लोबल स्पोक पर्सन डोनोवन सूंग ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें:

Redmi Note 5 Pro को फ्लैश सेल के दौरान 999 रुपये में खरीदने का मौका, जानें डिटेल्स

जियो का मानसून हंगामा कल से, 49 रुपये में 1 महीने तक सब कुछ फ्री

TRAI के नए नियमों से मिलेगी अनचाहे कॉल्स और मैसेज से मुक्ति, जानें 8 जरूरी बातें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।