विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Galaxy M34 5G से लेकर Motorola Razr 40 Ultra तक, इन स्मार्टफोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, ऐसे उठाएं फायदा

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Tue, 11 Jul 2023 09:07 AM (IST)

Online Shopping Website Smart Deals On Newly Launched Smartphone एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारियों में हैं तो ये आर्टिकल ...और पढ़ें

Online Shopping Website Smart Deals On Newly Launched Smartphone
Online Shopping Website Smart Deals On Newly Launched Smartphone

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप भी एक नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही लिखी जा रही है। सैमसंग से लेकर मोटोरोला के न्यूली लॉन्च्ड डिवाइस पर बंपर डिस्काउंट डील ऑफर की जा रही है। यह डील आपके लिए मौके पर चौके वाली डील हो सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो टॉप ब्रांड स्मार्टफोन पर मिलने वाली शानदार डील का फायदा उठा सकतें हैं।

दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर यूजर्स के लिए Amazon Prime Day 2023 सेल लाइव की जा रही है। इस सेल में यूजर्स के लिए कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट डील ऑफर की जाएंगी।

कब लाइव होगी सेल

अमेजन प्राइम डे सेल के लाइव होने की बात करें तो यह 15 जुलाई को लाइव हो रही है। ग्राहकों के लिए लाई जा रही इस सेल में बैंक ऑफर्स का भी फायदा उठाया जा सकेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेल में OnePlus Nord 3 5G, Realme Narzo 60 5G, Samsung Galaxy M34 5G जैसे न्यूली लॉन्च्ड डिवाइस को कम कीमत पर खरीदने का मौका होगा।

Motorola Razr 40 and Razr 40 Ultra भी मिलेगा सस्ता

वे यूजर्स जो रेगुलर डिवाइस से हटकर फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए भी यह सेल बंपर ऑफर वाली होगी। इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मोटोरोला का न्यूली लॉन्च्ड फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 and Razr 40 Ultra को इस सेल में डिस्काउंट से खरीद सकते हैं।

Razr 40 की कीमत की बात करें तो यह डिवाइस 59,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि Razr 40 Ultra की कीमत 89,999 रुपये है। सैमसंग के न्यूली लॉन्च 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy M34 5G की बात करें तो इस डिवाइस को भी सेल में कम कीमत पर खरीद सकेंगे।

Samsung Galaxy M34 5G की कीमत की बात करें तो फोन को 6000 mAh की बैटरी और 50MP Triple No Shake Cam के साथ लाया गया है। यह डिवाइस अभी प्री-बुकिंग पर है। बता दें अमेजन प्राइम डे सेल का लाभ केवल प्लेटफॉर्म के प्राइम मेंबर्स ही उठा सकते हैं।