विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nokia 3.1, Nokia 5.1 और Nokia 6.1 की कीमतों में हुई कटौती, जानें नई कीमत

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Tue, 29 Jan 2019 12:29 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 06:12 PM (IST)

Nokia की आधिकारिक वेबसाइट Nokia.com पर ये तीनों फोन्स कटौती के बाद की कीमत में लिस्ट किए गए हैं

Nokia 3.1, Nokia 5.1 और Nokia 6.1 की कीमतों में हुई कटौती, जानें नई कीमत
Nokia 3.1, Nokia 5.1 और Nokia 6.1 की कीमतों में हुई कटौती, जानें नई कीमत

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। HMD Global ने नोकिया के स्मार्टफोन्स की कीमतों में भारी कटौती की है। NokiaPowerUser की मानें तो Nokia 3.1, Nokia 5.1 और Nokia6.1 को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आप नोकिया के स्मार्टफोन्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। इन तीनों फोन्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर पुरानी कीमत में ही लिस्ट किया हुआ है। लेकिन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Nokia.com पर ये तीनों फोन्स कटौती के बाद की कीमत में लिस्ट किए गए हैं।

नोकिया के स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई कटौती:

Nokia 3.1 को अब 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन को 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, अगर Nokia 5.1 की बात की जाए तो इसे 10,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, Nokia6.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इन कीमतों का साथ इन फोन्स को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है। 

वहीं, इससे पहले Nokia 7.1 और Nokia 3.1 Plus की कीमतों को भी कम किया गया था। Nokia 7.1 की कीमत 1,000 रुपये कम की गई है जबकि Nokia 3.1 Plus की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की गई है। Nokia 7.1 को भारत में 19,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब यह स्मार्टफोन 18,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। Nokia 3.1 Plus को 11,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अब इस स्मार्टफोन को 9,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि Nokia 7.1 को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया है। जबकि, Nokia 3.1 Plus को पिछले साल की आखिरी तिमाही में लॉन्च किया है। 

यह भी पढ़ें:

Xiaomi Mi 9 को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ फरवरी में किया जा सकता है लॉन्च, पढ़ें डिटेल्स

Honor View 20 आज भारत में दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च, पढ़ें फीचर्स से कीमत तक हर डिटेल

Google की I/O डेवलपर कॉन्फ्रेंस में पेश होगा Android Q, जानें क्या होंगे खास अपडेट्स

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।