2024 में चांद पर पहुंचेगी दुनिया की पहली महिला, NASA कर रहा तैयारी
NASA ने चांद पर लैंडिंग के 50 साल पूरे कर लिए हैं। US स्पेस एजेंसी अब अपने Artemis प्रोग्राम में के साथ अगला बड़ा कदम उठाने की योजना में है।
नई दिल्ली, टेक डेस्क। NASA ने चांद पर लैंडिंग के 50 साल पूरे कर लिए हैं। US स्पेस एजेंसी अब अपने Artemis प्रोग्राम में के साथ अगला बड़ा कदम उठाने की योजना में है। इस प्रोग्राम के तहत चांद पर 'पहली महिला और अगले पुरुष' को भेजने की योजना है। NASA ने कहा है की - इस मिशन के अंतर्गत हम इंसान को एक बार फिर चांद तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। इससे हम मार्स पर जाने के लिए भी तैयार होंगे। अंतरिक्ष यात्री को एक बार फिर चांद पर पहुंचाने के लिए इस प्रोग्राम को 2024 तक लॉन्च कर दिया जाएगा।
यूएस स्पेस एजेंसी ने कहा है की- Artemis प्रोग्राम के जरिये, हम सभी चांद पर पहली महिला और दूसरे पुरुष को जाते हुए देखेंगे। Artemis हमारे मार्स पर जाने के रस्ते पर रोशनी डालेगा। इस मिशन के साथ NASA चांद के उन हिस्सों की खोज करने की योजना में है, जिन्हें पहले कभी देखा नहीं गया है। इसमें टेक्नोलॉजी को टेस्ट भी किया जाएगा, जिससे सोलर सिस्टम में इंसान के पहुंचने की सीमाओं का विस्तार होगा।
NASA के अनुसार, हम अब चांद पर पहुंचने के लिए चांद पर नहीं जाएंगे, बल्कि सभी टेक्नोलॉजी, विज्ञान और इंसानी प्रयास इसके बाद सही साबित होगा, जो मार्स तक पहुंचने के मिशन के लिए मददगार होगा। लूनर सरफेस पर हम पानी बर्फ और अन्य प्राकृतिक साधनों को और अधिक खोजेंगे, जिससे आगे स्पेस में और जहां में ट्रेवल किया जा सकेगा। चांद के बाद इंसान मार्स तक पहुंचने का अगला बड़ा कदम उठाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।