Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2020 में लॉन्च होने वाले iPhone में दिया जा सकता है ProMotion डिस्प्ले

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 22 Jul 2019 01:07 PM (IST)

    इन फोन्स में स्विचेबल 60Hz/120Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने की उम्मीद है। इसके लिए कंपनी Samsung और LG से भी बात कर रही है

    वर्ष 2020 में लॉन्च होने वाले iPhone में दिया जा सकता है ProMotion डिस्प्ले

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। अमेरिका की कंपनी Apple जल्द ही 2019 iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लेकिन इससे पहले ही कंपनी के वर्ष 2020 के iPhone की जानकारी लीक होने लगी है। खबरों के मुताबिक, इन फोन्स में स्विचेबल 60Hz/120Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने की उम्मीद है। इसके लिए कंपनी Samsung और LG से भी बात कर रही है। इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी गई है। आपको बता दें कि Samsung और LG ने iPhone XS और XS Max के लिए OLED स्क्रीन्स उपलब्ध कराई थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    @UniverseIce नाम के टिप्सटर ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। iPad Pro में ProMotion के जरिए परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के लिए रिफ्रेश रेट्स को स्केल किया जा सकता है। हालांकि, इसमें LCD तकनीक दी गई है और Apple अपने नए OLED प्रोडक्टस में 120 हर्ट्ज उपलब्ध कराएगा। साथ ही ProMotion तकनीक भी दी जा सकती है। वहीं, कई खबरों के मुताबिक, 2020 iPhones में छोटा ट्रूडेप्थ कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसमें नॉच को भी छोटा किया जाएगा। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस फोन को चीन-एक्सक्लूसिव मॉडल के तौर पर ही पेश किया जाएगा।

    Apple तीन मॉडल्स लॉन्च कर सकती है। यह तीनों ही OLED आधारित होंगे। इसका पहला मॉडल 5.4 इंच का होगा। दूसरा 6.1 इंच का और तीसरा 6.7 इंच का होगा। खबरों के मुताबिक, इसका 6.1 इंच का मॉडल 5G सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।

    iPhone XRiPhone XS और iPhone XS Max को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स इन्हें खरीदना भी चाहते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो आप इन्हें अमेजन से खरीद सकते हैं।

    इस साल तीन iPhones हो सकते हैं लॉन्च: विश्लेषकों की मानें तो इस बार भी कंपनी तीन नए iPhones लॉन्च कर सकती है। जहां दो iPhones पिछले वर्ष के XS और XS Max के अपग्रेडेड वेरिएंट होंगे। वहीं, तीसरा मॉडल iPhone XR का सेकेंड जनरेशन होगा। इन्हें iPhone 11, iPhone 11 Max और iPhone XR 2 का नाम दिया जा रहा है। खबरों के मुताबिक, नए फोन्स की कीमत पहले से ज्यादा होगा। उसके कई कारण हैं। इसमें बेहतर बैटरी, प्रोसेसर, स्क्रीन टेक और कैमरा जैसे कारक शामिल हैं। फोन के साथ कुछ नई एसेसरीज भी पेश की जा सकती हैं। माना जा रहा है कि iPhone XR 2 इन तीनों में सबसे कम कीमत के साथ पेश किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां। 

    अगर आप Apple MAC Pro के पुराने वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो Amazon पर आपको कई डील्स मिल सकती हैं। यहां से आप इन्हें कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इन्हें खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

    यह भी पढ़ें:

    Samsung Galaxy M30, Galaxy M20, Galaxy M10 कई डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ Amazon पर उपलब्ध

    Tiktok भारत में ही डाटा स्टोर करने के विकल्प पर कर रही विचार

    Asus ZenFone Max Pro M1 से MacBook Air तक इन डिवाइसेज में हुई कटौती