Mozilla Firefox हुआ अपडेट: AI टूल्स के साथ प्राइवेसी हुई पहले से बेहतर; यूजर इंटरफेस में भी हुआ बदलाव
मोजिला ने अपने वेब ब्राउजर Firefox के लिए लेटेस्ट अपडेट रिलीज कर दिया है। इस अपडेट के जरिए कंपनी यूजर एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर करने के साथ सिक्योरिटी को और भी पुख्ता की है। इसके साथ ही कंपनी ने एआई फीचर्स भी जोड़े हैं। यूजर्स अब AI चैटबॉट को ब्राउजर के साइडबार या Firefox Labs से सीधे एक्सेस कर पाएंगे।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Mozilla ने अपने वेब ब्राउजर Firefox 135.0 अपडेट रिलीज किया है। इस अपडेट के साथ मोजिला गूगल को टक्कर देने के लिए तैयार है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने AI टूल्स और प्राइवेसी को लेकर कई नए फीचर जोड़े हैं। कंपनी का कहना है कि इस अपडेट के जरिए कंपनी यूजर एक्सपीरियंस और सिक्योरिटी को पहले से और बेहतर करना चाहती हैं। यहां हम आपको Firefox 135.0 अपडेट के सभी नए फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Firefox 135.0 अपडेट के नए फीचर्स
Firefox Translations अब चीनी, जापानी, कोरियाई और रूसी भाषा भी सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही मोजिला ने ट्रांसलेशन फीचर को इंप्रूव किया है। इसके साथ ही AI चैटबॉट को साइडबार या Firefox Labs में एक्सेस किया जा सकता है। इस फीचर को यूज करने के लिए यूजर्स को इसे एक्टिवेट करना होगा। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड ऑटोफिल फीचर भी अपडेट के साथ सभी यूजर्स के लिए शुरू हो गया है।
Last week was the release week of Firefox 135. Let's check out what's new!
🈸 Firefox Translations now supports CJK (Chinese, Japanese, and Korean) languages
💳 Credit card global roll out
🤖 AI Chatbot access gradual roll out
Learn more: https://t.co/eifKO3v2O7
— Firefox Support (@FirefoxSupport) February 10, 2025
सिक्योरिटी अपडेट
Firefox ने अपडेट के साथ सर्टिफिकेट ट्रांसपेरेंसी को और भी पुख्ता किया है। इसके साथ ही सर्वर सर्टिफिकेट्स के लिए पब्लिक डिस्क्लोजर प्रूफ को आवश्यक कर दिया है। इसके साथ ही नया सेफगॉर्ड वेबसाइट्स को ब्राउसर हिस्ट्री चेक करने से ब्लॉक करेगा।
इंटरफेस में बदलाव
ब्राउजर के टैब लेआउट में भी बदलाव किए गए हैं। नए टैब लेआउट में स्ट्रीमलाइन लोगो प्लेसमेंट, स्टोरी कार्ड और बड़ी स्क्रीन में चार कॉलम तक का सपोर्ट दिया गया है। Linux और macOS यूजर्स मल्टीपल टैब ओपन रहने पर अब क्विक शॉर्टकट का यूज कर सिंगल टैब को बंद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Airtel: ये है एक साल की वैलिडिटी वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान, मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा
प्राइवेसी फीचर
यूजर्स को डेटा की सेंधमारी से बचने के लिए अब ग्लोबल प्राइवेसी कंट्रोल को इनेबल रखना होगा। कंपनी ने पहले दिए प्राइवेसी फीचर डू नॉट ट्रैक चैकबॉक्स को रिमूव कर दिया है। यह नया फीचर यूजर्स की ऑनलाइन सेफ्टी को पहले से और बेहतर करेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।