विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Microsoft down: माइक्रोसॉफ्ट की टीम, आउटलुक और स्टोर सर्विस में बाधा, यूजर्स को हो रही परेशानी

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Wed, 25 Jan 2023 02:37 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2023 03:00 PM (IST)

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की टीम आउटलुक और स्टोर सर्विस ठप्प पड़ गई हैं। माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट की कई ...और पढ़ें

Microsoft Teams Outlook and store service down, Pic courtesy- jagran
Microsoft Teams Outlook and store service down, Pic courtesy- jagran

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Microsoft down: टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की टीम (Microsoft Team), आउटलुक (Outlook) और स्टोर सर्विस ठप्प पड़ गई हैं। भारत में भी माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस फिलहाल काम नहीं कर रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने भी ये बात स्वीकार की है। कंपनी ने कहा है कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं किआउटलुक और टीम सहित कई दूसरे प्लेटफॉर्म डाउन थे।

ये शिकायतें केवल भारत से नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी मिली हैं। कंपनी ने कहा है कि वह इसके कारणों की जांच कर रही है।

ट्रैकिंग वेबसाइट ने साझा किया डाटा

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com की ओर से जानकारी दी गई है कि टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का टीम ऐप और आउटलुक प्लेटफॉर्म काम नहीं कर रहा है। यही नहीं भारत से ही 3900 मामले सामने आए हैं, जहां शिकायतकर्ताओं ने सर्विस के ठप्प होने की बात बताई।

इसके अलावा जापान से भी 900 मामले सामने आएं हैं, जहां माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस काम ना करने की रिपोर्ट की गई है।

सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर यूजर्स कर रहे मीम्स शेयर

माइक्रोसॉफ्ट के कई प्लेटफॉर्म डाउन होने के बाद से ही सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने मीम्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉलिवुड एक्टर अक्षय कुमार के अलग- अलग एक्सप्रेशन का इस्तेमाल मजेदार मीम्स शेयर किए हैं।

वहीं कुछ यूजर्स ने माइक्रोसोफ्ट के कर्मचारियों की प्रतिक्रिया को भी अलग ही अंदाज में मीम्स के जरिए पेश किया है।

कर्मचारियों की छंटनी की योजना में है कंपनी

जानकारी हो कि हाल ही में कंपनी का नाम इसके द्वारा कर्मचारियों की छंटनी को लेकर भी सामने आया था। कंपनी ने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी योजना की जानकारी दी थी। हालांकि कंपनी ने छंटनी को लेकर बताया कि ग्राहकों की बदलती प्राथमिकता और वैश्विक मंदी की आशंका के बीच यह फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ेंः

अनजान रास्तों पर महसूस हो खतरा तो काम आएगा WhatsApp, इस फीचर की मदद से रहेंगे सेफ

इतना आसान भी नहीं है Apple की इस डिवाइस में एक्सटर्नल ड्राइव को फॉर्मेट करना, बस फॉलो करना होगा ये तरीका