विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनजान रास्तों पर महसूस हो खतरा तो काम आएगा WhatsApp, इस फीचर की मदद से रहेंगे सेफ

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Wed, 25 Jan 2023 09:49 AM (IST)

अगर आप भी चैटिंग ऐप वाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपको भी पढ़नी चाहिए। आपका चैटिंग ऐप ...और पढ़ें

WhastApp Live location feature provides you safety, pic courtesy- jagran file
WhastApp Live location feature provides you safety, pic courtesy- jagran file

नई दिल्ली, टेक डेस्क। WhastApp का इस्तेमाल दुनिया भर में लाखों- करोड़ों यूजर्स द्वारा किया जाता है। चैटिंग के इस पॉपुलर ऐप को चलाना बेहद आसान भी है। बात चाहे बिजनेस डील्स की हो या स्कूल/ कॉलेज से मिलने वाले काम की, वाट्सऐप का इस्तेमाल ही किया जाता है।

ऐसे में अगर आप भी अब तक इस पॉपुलर ऐप का इस्तेमाल केवल चैटिंग के लिए कर रहे थे तो आपको बता दें इसका एक खास फीचर आपके लिए सुरक्षा का कवच भी बनता है। यानि किसी अनजान जगह पर अगर आपके पास स्मार्टफोन और उसमें वाट्सऐप मौजूद है तो आप किसी भी बड़े खतरे को टाल सकते हैं।

WhastApp का खास फीचर करेगा आपकी मदद

दरअसल वाट्सऐप द्वारा यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही नए फीचर्स को रोलआउट किया जाता है। जब आप एक अनजान जगह पर अकेले जाते हैं तब यही चाहते हैं कि आपके दोस्तों और परिवार के सदस्यों को इसकी पूरी जानकारी हो। कार या टैक्सी का नंबर शेयर करने तक से लेकर पल- पल फोन कर जानकारी देना थोड़ा मुश्किल काम हो जाता है।

ऐसे में आपके चैटिंग ऐप का एक खास फीचर आपका मदद कर सकता है। हम यहां वाट्सऐप के लोकेशन शेयरिंग फीचर की बात कर रहे हैं।

वाट्सऐप के लोकेशन शेयरिंग फीचर का इस्तेमाल बेहद आसान है। इसके जरिए आपके परिवार के सदस्य या दोस्त आपसे दूर होते हुए भी आप के करीब रह सकते हैं, क्योंकि वाट्सऐप के इस खास फीचर की मदद से लाइव लोकेशन शेयर करने का विकल्प मिलता है।

ऐसे काम करता है वाट्सऐप का लोकेशन फीचर

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में वाट्सऐप खोलना होगा
  • अब अपने परिवार के सदस्य या दोस्त का चैट पेज खोलना होगा
  • यहां मैसेज टाइपिंग बॉक्स के ठीक बगल वाले आइकन पर क्लिक करना होगा
  • यहां Location के ऑप्शन पर टैप करना होगा
  • GPS को एनेबल करना होगा
  • Share live location पर टैप करना होगा

इस तरह आपकी लाइव लोकेशन की जानकारी आपके करीबी को मिल जाती है। इस फीचर की खास बात ये है कि आप मिनट और घंटों के हिसाब से लंबे समय तक अपनी लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Selfie Lover हैं तो अपने आईफोन से क्लिक कर सकते हैं शानदार तस्वीरें, इन टिप्स को करें फॉलो