विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Selfie Lover हैं तो अपने आईफोन से क्लिक कर सकते हैं शानदार तस्वीरें, इन टिप्स को करें फॉलो

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Tue, 24 Jan 2023 03:03 PM (IST)

iPhone Tips अच्छी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए हर यूजर की पसंद iPhone होती है। कुछ टिप्स को फॉलो किया ...और पढ़ें

Follow These Tips To Click A Perfect Picture In iPhone, Pic courtesy- Jagran File
Follow These Tips To Click A Perfect Picture In iPhone, Pic courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप एक आईफोन यूजर हैं और साथ सेल्फी लवर हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए खास होने वाला है। आप ये तो जानते होंगे आईफोन को पिक्चर्स क्लिक करने के लिए सबसे बढ़िया माना जाता है फिर चाहे बात सेल्फी की ही क्यूं ना हो, लेकिन हाथ में आईफोन होते हुए भी आप ये नहीं समझ पाते कि आखिर एक साधारण सी सेल्फी को शानदार कैसे बनाया जाए।

आपकी इसी परेशानी को इस आर्टिकल में दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप भी एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट की तरह सेल्फी क्लिक कर सकते हैं-

परफेक्ट मोड का करें इस्तेमाल

Portrait Mode

एक अच्छी सेल्फी क्लिक करने के लिए पिक्चर किस मोड में क्लिक की गई है, मायने रखता है। जब भी आप सेल्फी क्लिक करें पिक्चर का मोड पोरट्रेट ही रखें। आइफोन यूजर्स के लिए इस मोड पर कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं। इन फीचर्स की मदद से अलग- अलग कंडिशन में अलग और सूटेबल लाइटिंग इफैक्ट्स मिलते हैं।

Night Mode

रात के समय पिक्चर क्लिक करने के लिए नाइट मोड का फीचर फोन में मिलता है। दिन के समय नेचुरल लाइट रहती है लेकिन रात के अंधेरे में भी अगर तस्वीर अच्छी क्लिक करनी है तो अपने आईफोन का नाइट मोड ही इस्तेमाल करें।

Exposure को भी अडस्ट करना जरूरी

पिक्चर क्लिक करने के लिए जरूरी है कि पूरी पिक्चर पर लाइट अच्छी तरह से और बराबर पड़े। इसके लिए जरूरी है कि आप पिक्चर क्लिक करते हुए एक्सपोज़र का खास ख्याल रखें। जब भी कम लाइट में तस्वीर क्लिक करें तो आइफोन में एक्सपोज़र को मैनुअली एडजस्ट करें।

Gridlines का करें इस्तेमाल

पिक्चर अच्छी क्लिक हो, इसके लिए जरूरी है कि यह फ्रेम में ठीक तरह से सेट हो। सब्जेक्ट को फ्रेम में सेट करने के लिए आप आईफोन में Gridlines का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिक्चर क्लिक करने से पहले कैमरा पर सेंटिग के ऑप्शन पर Composition section में आपको Gridlines ऑप्शन मिल जाता है।

ये भी पढ़ेंः Smartphone खो जाए तो सबसे पहले करें ये काम, बैंक खाते से नहीं उड़ेंगे पैसे