विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Smartphone खो जाए तो सबसे पहले करें ये काम, बैंक खाते से नहीं उड़ेंगे पैसे

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Tue, 24 Jan 2023 10:39 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Jan 2023 10:53 AM (GMT+05:30)

स्मार्टफोन में यूजर की पर्सनल जानकारियों के अलावा बैंकिग जानकारियां भी मौजूद होती हैं। ऐसे में इस स्मार्ट डिवाइस का ...और पढ़ें

how to disable UPI service in case you lose smartphone, Pic Courtesy- Jagran File
how to disable UPI service in case you lose smartphone, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्टफोन महंगा हो या सस्ता, हर यूजर के लिए बेहद कीमती होता है। स्मार्टफोन के मामले में जरा-सी लापरवाही भी आपके लिए बड़ी मुसीबत ला सकता है। इस लापरवाही के कारण आपका बैंक खाता तक सेकंडों मे खाली हो सकता है।

हालांकि बहुत कम स्थितियों में ऐसा होता है, जब हम स्मार्टफोन के मामले में कोई लापरवाही बरतते हों  स्मार्टफोन ही एक ऐसा गैजेट है हमेशा यूजर के साथ उसके साये की तरह होता है। आप भले ही किसी दूसरी जरूरी चीज को घर से निकलते वक्त भूल जाएं, स्मार्टफोन को नहीं भूलते।

क्या हो अगर चोरी हो जाए फोन

अगर किसी स्थिति में अगर आपका ये स्मार्ट डिवाइस गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो आपको क्या करना चाहिए, इस बारे में अधिकतर यूजर्स को ज्यादा जानकारी नहीं होती। इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी स्थिति में सबसे पहले क्या करना चाहिए, जिससे आने वाली बड़ी आफत को टाला जा सके।

स्मार्टफोन के जरिए होती है डिजिटल पेमेंट

स्मार्टफोन के जरिए अब अधिकतर यूजर डिजिटल पेमेंट करने लगे हैं। यही वजह है कि आपकी पर्सनल जानकारियों के अलावा वित्तीय जानकारियां भी इस छोटे से गैजेट में मौजूद हैं। इन जानकारियों का किसी भी गलत हाथ में जाना मतलब एक बड़ी आफत का सर आ जाना है। इसलिए जरूरी है कि आप स्मार्टफोन खो जाने पर सबसे पहले यूपीआई को डिसेबल करें।

अगर आपका यूपीआई डिसेबल हो जाता है तो आपके बैंक अकाउंट से यूपीआई के जरिए कोई भी पेमेंट नहीं की जा सकेगी। यूपीआई को संबंधित बैंक से ही डिसेबल करवाया जा सकता है।

स्मार्टफोन खो जाने पर यूपीआई को ऐसे करवाएं डिसेबल

  • इसके लिए सबसे पहले किसी भी दूसरे स्मार्टफोन से अपने बैंक के कस्टमर केयर सर्विस नंबर पर बात करें।
  • कस्टमर केयर को तुरंत इसकी जानकारी दें, जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर को ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट डालें।
  • बैंक खाते से फोन नंबर को ब्लॉक करवाना जरूरी है, ताकि आपके खोए हुए स्मार्टफोन में लगी सिम के जरिए कोई ट्रांस्जेक्शन ना हो।
  • अपना यूपीआई भी डिसेबल करने की रिक्वेस्ट करें।
  • ब्लॉकिंग से जुड़ी सारी कार्रवाहियों के लिए आपको खुद की कुछ जानकारी साझा करना जरूरी होगा, जिसके बाद भी आप की रिक्वेस्ट पर काम हो सकेगा।

ध्यान रहे, स्मार्टफोन खो जाने पर इसके लिए एफआईआर करवाना भी जरूरी है, इसे ऑनलाइन करवाया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः

Sim Swapping के जरिए आपके फोन का OTP जा रहा है स्कैमर्स के पास, आखिर क्या बला है ये