विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लेनोवो Z5 देगा 45 दिनों का स्टैंड-बाय बैकअप और 4TB स्टोरेज, पढ़ें अन्य खासियतें

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Fri, 25 May 2018 12:50 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 26 May 2018 12:23 PM (GMT+05:30)

लेनोवो के इस स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकेंगे 10 लाख फोटोज और 2 हजार HD मूवीज

लेनोवो Z5 देगा 45 दिनों का स्टैंड-बाय बैकअप और 4TB स्टोरेज, पढ़ें अन्य खासियतें
लेनोवो Z5 देगा 45 दिनों का स्टैंड-बाय बैकअप और 4TB स्टोरेज, पढ़ें अन्य खासियतें

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। लेनोवो ग्रुप के वाइस प्रेजिडेंट ने अपने आने वाले स्मार्टफोन को लेकर लोगों में उत्सुकता पैदा कर दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि फोन कुछ खासियतों के साथ आने वाला है। अब तक स्मार्टफोन्स ने यूजर्स को कई खास फीचर्स से आकर्षित किया लेकिन बैटरी हमेशा से यूजर्स की बड़ी परेशानी रही है। लेनोवो ने इस परेशानी पर ध्यान दिया है। लेनोवो Z5 बड़ी बैटरी के साथ आने वाला है। इसका 45 दिनों का स्टैंड-बाय टाइम होगा।

क्या होता है स्टैंड-बाय टाइम?

जिन लोगों को नहीं पता स्टैंड-बाय टाइम क्या होता है, उन्हें बता दें की यह वो समय होता है जब डिवाइस, बैटरी के बिना किसी एक्टिव इस्तेमाल के ऑन रह सकती है। इसका यह मतलब भी हो सकता है की एक फुल चार्ज के बाद बैटरी शट डाउन होने से पहले कितना लम्बा चलती है।

और भी होंगी खासियतें: इससे पहले आए फोन के टीजर के अनुसार लेनोवो फुल स्क्रीन स्मार्टफोन लेकर आने वाला है। इसमें स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो ऐसा होगा जैसा पहले किसी डिवाइस में नहीं देखा गया है। यानि की कंपनी सही मायनों में एक फुल स्क्रीन स्मार्टफोन लेकर आ सकती है।

4TB होगी इंटरनल स्टोरेज: फोन के फ्रंट में नॉच भी नहीं होगी। इसक के साथ हाल में आए टीजर से यह भी पता चलता है की हैंडसेट में 4TB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। आमतौर पर, स्मार्टफोन्स में 1TB या उससे अधिक की स्टोरेज होना आम बात नहीं है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स मंत भी अधिकतम 256GB स्टोरेज ही मिलती है। हालांकि, कुछ मनुफक्चरर्स TB तक पहुंचे हैं।

लेनोवो के प्रेजिडेंट Chang Cheng ने हिंट दी है की यह डिवाइस लेनोवो Z5 हो सकती है और इसमें 4TB स्टोरेज दी जा सकती है। इससे पहले उन्होंने कहा था की Z5 टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़े बदलाव लेकर आएगा। इसमें 18 पेटेंट टेक्नोलॉजी होंगी। Cheng के लेटेस्ट टीजर में बताया गया है की 4TB स्टोरेज के साथ यूजर्स क्या कुछ कर सकते हैं। इससे 1 मिलियन फोटोज सेव की जा सकती हैं, 12000 एचडी मूवीज स्टोर की जा सकती हैं और 15000 म्यूजिक फाइल्स सेव की जा सकती हैं। लेनोवो Z5 को चीन में 14 जून को लॉन्च कर सकता है।

किन से हो सकता है मुकाबला: लेनोवो Z5 के डिजाइन से पता चलता है की हैंडसेट सीधे-सीधे वीवो के कांसेप्ट स्मार्टफोन और शाओमी की मी मिक्स सीरीज को टक्कर देगा। फोन की लीक इमेजेज से पता चलता है की हैंडसेट की बॉडी मैटेलिक होगी। इसके बॉटम में यूएसबी टाइप-C पोर्ट भी दी गई है।

यह भी पढ़ें: 

सैमसंग गैलक्सी J6 स्मार्टफोन को मात्र 990 रुपये खरीदने का मौका, पढ़ें अन्य ऑफर डिटेल्स

व्हॉट्सएप के इस फीचर से आप चैट में कर पाएंगे फोटोज और वीडियोज को हाईड

नोकिया X6 भारत में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर हैंडसेट्स को देगा कड़ी टक्कर

ऑनलाइन सामान खरीदने के बाद वापस करना पडेगा मंहगा, अमेजन ने किए कई अकाउंट्स बैन

क्वालकॉम मिड-रेंज एंड्रॉयड फोन्स को नई चिप 'स्नैपड्रैगन 710' से बनाएगा और पॉवरफुल, पढ़ें खास फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।