यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब फ्री नहीं मिलेगा 5G इंटरनेट का मजा! Jio और Airtel लेकर आने वाली है पेड प्लान
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 की दूसरी छमाही में जियो और एयरटेल भारती ग्राहकों के लिए पेड ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले एक साल से जियो और एयरटेल आपने ग्राहकों को फ्री 5G इंटरनेट सर्विस दे रहे हैं। हालांकि, अब कुछ दिन और ये सुविधा मिलने वाली है क्योंकि ये दोनों ही दूरसंचार कंपनियां 5G इस्तेमाल करने के लिए पेड प्लान लाने की प्लानिंग कर रही हैं। रिसर्चर्स का मानना है कि इसी साल की दूसरी छमाही में फ्री 5जी इंटरनेट सर्विस को बंद किया जा सकता है। आइए इस खबर के बारे में जान लेते हैं।
5G के लिए देने होंगे पैसे
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 की दूसरी छमाही में जियो और एयरटेल भारती ग्राहकों के लिए पेड प्लान पेश कर सकती है। यानी अब 5G इंटरनेट चलाने के लिए आपको अपनी जेब ढ़ीली करनी पडे़गी।
.jpg)
कहा गया है कि ये प्लान 4G प्लान्स की तुलना में 5 से 10 प्रतिशत तक मंहगे होंगे। रिसर्चर्स ने अनुमान लगाया है कि फ्री सर्विस देने से कंपनियों के रेवेन्यू पर असर पड़ रहा है तो ऐसे में वह इस सर्विस को बंद करना ही बेहतर समझती हैं।
ये भी पढ़ें- HONOR MagicBook X16: पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ ऑनर ने लॉन्च किया शानदार Laptop, जानिए स्पेसिफिकेशन
राजस्व को बढ़ाना मकसद
विश्लेषकों के माने तो इस कदम को उठाने के पीछे मु्द्रीकरण और कंपनी के राजस्व में बढ़ोत्तरी करना है। टेलीकॉम ऑपरेटर्स सितंबर 2024 में 5जी अधिग्रहण और गहन निवेश को स्थिर करने के लिए RoCE यानी रोजगार पुंजी पर रिटर्न्स में भी 20 प्रतिशत तक की वृद्धि करेंगे।
2024 के अंत तक होंगे 20 करोड़ 5जी ग्राहक
अनुमान है कि 2024 के अंत तक देश में 200 मिलियन यानी लगभग 20 करोड़ 5जी इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या हो जाएगी। गौरतलब है कि भारत में इनके अलावा भी कई कंपनियां हैं हालांकि, इन्होंने 5जी सर्विस पेश नहीं की है। इनमें मुख्य तौर पर वोडाफोन-आईडिया और सरकारी स्वामित्व वाली बीएसएनएल शामिल है।
