विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब घर की सिक्योरिटी होगी मजबूत! Xiaomi ने लॉन्च किया कम कीमत में 360 Home Security Camera, जानिए खूबियां

By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
Published: Sun, 14 Jan 2024 04:00 PM (IST)

Xiaomi ने घर की सिक्योरिटी मजबूत करने के मकसद से 360 Home Security कैमरा भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ...और पढ़ें

घर की सिक्योरिटी मजबूत करेगा Xiaomi का ये कैमरा
घर की सिक्योरिटी मजबूत करेगा Xiaomi का ये कैमरा

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप घर की सिक्योरिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो Xiaomi ने हाल ही में 360 होम सिक्योरिटी कैमरा 2K भारत में लॉन्च किया है। कंपनी का ये तीसरा कैमरा है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। यह कैमरा आपकी गैरमौजूदगी में घर की सुरक्षा करता है। यहां इसी के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जान रहे हैं।

शाओमी सिक्योरिटी कैमरा की खूबियां

शाओमी 360 कैमरा में f/1.6 अपर्चर के साथ आने वाला 3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 1920 x 1080 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और 2304 x 1296 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ 2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

इसमें 360 डिग्री और 108 डिग्री व्यूइंग एंगल मिलता है, इसमें ब्लाइंट स्पॉट नहीं दिए गए हैं।

शाओमी का यह सिक्योरिटी कैमरा अंडरएक्सपोज्ड और ओवरएक्सपोज्ड परिदृश्यों को बेहतर ढंग से दिखाने में सक्षम है। चीजों की क्लियरिटी के लिए गतिशील रेंज का समर्थन करता है।

खास बात है कि कैमरा कम लाइट में अच्छी विजुअल क्वालिटी के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। नाइट विजन को प्रभाव बनाने के लिए ये आईआर लाइट्स का भी इस्तेमाल करता है।

ये भी पढ़ें- HONOR MagicBook X16: पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ ऑनर ने लॉन्च किया शानदार Laptop, जानिए स्पेसिफिकेशन

कई डिवाइस से कर सकते हैं मॉनिटर

सिक्योरिटी कैमरा को एक साथ अनेकों डिवाइस के जरिये मॉनिटर किया जा सकता है। इसे यूजर्स टैबलेट, लैपटॉप और डेस्कटॉप के जरिये बड़ी आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं। इसमें 256 जीबी स्टोरेज प्रदान की गई है।

Xiaomi 360 Home Security कीमत

इस कैमरा को 3,299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इसे Mi.com और कंपनी के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Apple iPhone 15 पर मिल रही धमाकेदार डील, 50 हजार रुपये तक की ऐसे करें बचत