यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
HONOR MagicBook X16: पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ ऑनर ने लॉन्च किया शानदार Laptop, जानिए स्पेसिफिकेशन
HONOR के लेटेस्ट लैपटॉप में 16 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। मल्टीटास्किंग करने के लिए 12th जेनरेशन इंटेल ...और पढ़ें

HighLights
- HONOR MagicBook X16 में 16 इंच की स्क्रीन दी गई है।
- इसमें 12th जेनरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर दिया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट भी ज्यादा नहीं है। लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि टेक कंपनी ऑनर ने हैवी प्रोसेसर और बड़ी बैटरी के साथ एक नया लैपटॉप भारत में लॉन्च किया है। HONOR MagicBook X16 के नाम से लाए गए इस लैपटॉप में मॉडर्न यूजर्स की जरूरतों का पूरी तरह ख्याल रखा गया है। यहां इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जान रहे हैं।
प्रोसेसर और स्पेसिफिकेशन
लेटेस्ट लॉन्च लैपटॉप में 16 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है और इसका रेजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल का है। इसमें 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो और 89 स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो मिलता है। इसमें ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन भी है जो यूजर्स की आंखों का ख्याल रखना सुनिश्चित करता है।
.jpg)
लैपटॉप में मल्टीटास्किंग करने के लिए 12th जेनरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर दिया गया है। टास्किंग के दौरान ओवरहीटिंग की समस्या को कम करने के लिए डुअल हीट पाइप सिस्टम दिया गया है।
ये भी पढ़ें- नासा और लॉकहीड ने लॉन्च किया सुपरसोनिक विमान X-59, फिर संभव हो सकेगी आवाज की गति से भी तेज विमान यात्रा
पावर देने के लिए 42Wh बैटरी और 65W का पोर्टेबल फास्ट चार्जर दिया गया है। कंपनी दावा करती है कि ये 1080p पर 9 घंटे का वीडियो प्ले टाइम दे सकता है।
इसे मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने के लिए एल्यूमीनियम बॉडी से तैयार किया गया है। इसका वजन 1.68 किग्रा है। इसे मजबूती देने के लिए इसमें न्यूमेरिक कीबोर्ड दिया गया है।
कीमत और उपलब्धता
ऑनर का यह लैपटॉप ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है। 13 जनवरी से इसके लिए सेल शुरू हो चुकी है। इसकी कीमत 44,990 रुपये की निर्धारित की गई है और इसे स्पे ग्रे सिंगल कलर में लॉन्च किया गया है।
