विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Republic Day Sale: Amazon और Flipkart पर रिपब्लिक डे सेल हुई लाइव, इन बैंक कार्ड पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

Published: Sun, 14 Jan 2024 11:00 AM (IST)

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन पर रिपब्लिक डे सेल लाइव हो चुकी है। सेल में सस्ती खरीदारी करने का ...और पढ़ें

Republic Day Sale: Amazon और Flipkart पर रिपब्लिक डे सेल हुई लाइव
Republic Day Sale: Amazon और Flipkart पर रिपब्लिक डे सेल हुई लाइव

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन पर रिपब्लिक डे सेल लाइव हो चुकी है। सेल में सस्ती खरीदारी करने का मौका मिल रहा है। ग्राहकों के लिए यह सेल 13 जनवरी से लाइव हुई है।

रिपब्लिक डे सेल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को बंपर डिस्काउंट डील के साथ खरीदा जा सकता है। हालांकि, सेल में कम दाम पर खरीदारी करने का यह मौका लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए ही मिल रहा है।

अमेजन पर यह सेल 18 जनवरी और फ्लिपकार्ट पर 19 जनवरी तक ही लाइव रहेगी।

Amazon पर ऐसे होगी बड़ी बचत

अमेजन से स्मार्टफोन की खरीदारी करते हैं तो एसबीआई कार्ड के साथ एक्स्ट्रा बचत का मौका मिल रहा है। अमेजन पर SBI Credit Card के साथ 3000 रुपये तक का 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है।

इसी के साथ UPI के जरिए 1000 रुपये से ज्यादा की पेमेंट करने पर 100 रुपये का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। अमेजन से 5G स्मार्टफोन की खरीदारी 9 हजार रुपये से कम में करने का मौका दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Republic Day Sale 2024: iPhone ही नहीं, Samsung, OnePlus के फोन भी हो जाएंगे सस्ते, इस दिन से शुरू होगी सेल

Flipkart पर ऐसे होगी बड़ी बचत

फ्लिपकार्ट से खरीदारी करते हैं तो नो कोस्ट ईएमआई का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन की खरीदारी पर बैंक कार्ड के साथ भी इन्स्टेंट डिस्काउंट का मौका मिल रहा है।

आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पर सुपर कॉइन के साथ भी एक्स्ट्रा डिस्काउंट पाया जा सकता है।