Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Chhattisgarh, Bihar, Jharkhand में शुरू हुई JIO 5G की सेवा, यूजर्स को मिलेगी हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Sun, 15 Jan 2023 08:19 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने Jio True 5G सेवाओं की शुरुआत की। राजधानी शहर रायपुर और औद्योगिक समूह दुर्ग और भिलाई से ये सेवा शुरू होगी। इस हफ्ते कंपनी ने पूरे भारत के 100 से अधिक शहरों में 5G कवरेज को फैलाया है।

    Hero Image
    JIO 5G service started in Chhattisgarh, Bihar, Jharkhand, users will get high speed

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। देशभर में 5G की धूम मच रही है। कंपनियां एक-एक करके अपने नेटवर्क को शहर-दर-शहर पहुंचा रही हैं। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर, Reliance Jio ने छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड राज्यों में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने Jio True 5G सेवाओं की शुरुआत की। लॉन्च के समय पर Jio ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों सहित Jio True 5G के इस्तेमाल के बारे में बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार और झारखंड

    इसके साथ ही बिहार और झारखंड राज्य 5G से जुड़ गए हैं। बिहार की राजधानी पटना और मुजफ्फरपुर के साथ झारखंड की राजधानी रांची और स्टील सिटी जमशेदपुर के साथ Jio True 5G मैप में शामिल हो गए हैं, जिन्हें Jio 5G सेवाओं का लाभ मिलेगा।

    शहरों में हो रही हैं लाइव सेवाएं

    अब छत्तीसगढ़ (रायपुर, दुर्ग, भिलाई), बिहार (पटना, मुजफ्फरपुर), झारखंड (रांची, जमशेदपुर), कर्नाटक (बीजापुर, उडुपी, कालाबुरगी, बेल्लारी), ओडिशा (राउरकेला और ब्रह्मपुर), केरल (कोल्लम), आंध्र प्रदेश (एलुरु), महाराष्ट्र (अमरावती) के जियो यूजर्स को Jio वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Jio वेलकम ऑफर सभी यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड पर देता है।

    100 से अधिक शहरों में 5G

    इस हफ्ते कंपनी ने पूरे भारत के 100 से अधिक शहरों में 5G कवरेज को फैलाया है। Reliance Jio 5G सेवाएं अब देश के 22 राज्यों के अलग-अलग शहरों में उपलब्ध हैं।

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का बयान

    5G के लॉन्च पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है और मैं अपने लोगों के लिए जियो की ट्रू 5जी सेवाओं को लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित हूं। ये लॉन्च हमारे राज्य के लिए काफी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। Jio की 5G सेवाओं के कारण हमारे राज्य में कई बदलाव आएंगे और लोगों को इसका लाभ उठाने का मौका मिलेगा।

    लॉन्च पर Jio के प्रवक्ता ने कहा हम राज्यों को डिजिटाइज करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, हम समर्थन के लिए छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड की राज्य सरकारों के आभारी हैं। हम अपने प्रयास में अन्य सभी राज्यों की सरकारों के साथ काम करना जारी रखेंगे।

    ये भी पढ़ें-

    Ransomware से लेकर डाटा ब्रीच, 2022 में साइबर अटैक्स के सबसे ज्यादा निशाने पर रही ये इंडस्ट्री

    ChatGPT: Google प्ले स्टोर से डाउनलोड कर रहे हैं ये ऐप, हो जाएं सावधान