यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
iQoo ने अपने इस 5G स्मार्टफोन के घटाए दाम, चेक करें नई कीमत समेत तमाम डिटेल
iQoo 9 SE Price Cut iQoo ने अपने iQoo 9 SE स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की है। कंपनी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। वीवो के सब-ब्रांड iQoo ने भारत में iQoo 9 SE की कीमत घटा दी है। स्मार्टफोन को पिछले साल फरवरी में 8 जीबी रैम मॉडल के लिए 33,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अब इसकी कीमत 3,000 रुपये कम कर दी है। प्राइस कट के बाद वेरिएंट को 30,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस वेरिएंट की कीमत में हुई कटौती
पाठक ध्यान दें कि iQoo 9 SE के दो रैम मॉडल हैं। इनमें 8GB+128GB और 12GB+256GB शामिल हैं। 8GB रैम वेरिएंट की कीमत फिलहाल केवल कम की गई है। iQoo 9 SE को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। ये स्पेस फ्यूजन और सनसेट सिएरा कलर हैं। नई कीमत ई-कॉमर्स साइट Amazon पर पहले ही दिखाई दे चुकी है।
iQoo 9 SE की स्पेसिफिकेशन्स
iQoo 9 SE क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टफोन में 1080x2400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.62 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। फोन के डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिसमें 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। iQoo 9 SE में पीछे की तरफ तीन कैमरा सेटअप है। इसमें 13MP वाइड-एंगल लेंस और 2MP मोनोक्रोम लेंस के साथ 48MP का प्राइमरी कैमरा है। सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन फ्रंट में 16MP कैमरा के साथ आता है।
iQoo 9 SE की खासियत
फोन 12 जीबी रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। iQoo 9 SE Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कंपनी के अपने FunTouch OS 12 पर चलता है। हैंडसेट में 4,500 एमएएच की बैटरी है। यह 66वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। iQoo 9 SE में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन एक 5G डिवाइस है।
iQoo Z7 फोन भी हुआ लॉन्च
हाल ही में iQoo ने भारत में अपना Z-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी ने देश में iQoo Z7 स्मार्टफोन को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी चिपसेट से लैस है और एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है। मिड-रेंज iQoo स्मार्टफोन में FHD+ डिस्प्ले और 4500 mAh की बैटरी है।
