विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस 5G फोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, बचा सकते हैं 9 हजार रुपये; चेक करें डील

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Sat, 18 Mar 2023 09:43 PM (IST)

iQOO 9 SE 5G Discount अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड ...और पढ़ें

iQOO 9 SE 5G Smartphone Amazon Offer Sale
iQOO 9 SE 5G Smartphone Amazon Offer Sale

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने कि सोच रहे हैं तो यह खबर आपका दिन बना सकती है। जी हां, आपके लिए 5जी फोन की एक शानदार डील लेकर आए हैं। आप 40 हजार रुपये वाले iQOO 9 SE फोन को सिर्फ 30,990 रुपए में अपना बना सकते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन अपने ग्राहकों के लिए शानदार डील लेकर आया है। डील के तहत iQOO 9 SE को काफी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है

iQOO 9 SE 5G पर क्या है ऑफर

अमेजन पर iQOO 9 SE पर 23% का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर के बाद फोन की कीमत केवल 30,999 रुपये है। यही नहीं, फोन की खरीदारी पर कुछ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिनका फायदा उठाकर आप इस कीमत को और कम कर सकते हैं। अगर आपके पास HDFC का क्रेडिट कार्ड है तो आप 3 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। ICICI Bank Credit कार्ड वाले ग्राहक फोन पर 2475 रुपये कि बचत कर सकते हैं।

एक्सचेंज ऑफर पर पाएं 18,050 रुपये की छूट

ग्राहकों को लुभाने के लिए 5जी स्मार्टफोन की खरीदारी पर एक और शानदार डील ऑफर की जा रही है। इस स्मार्टफोन को आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके भी खरीद सकते हैं। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो आप इस ऑफर के तहत फोन की कीमत को और 18,050 रुपये तक कम कर सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि एक्सचेंज ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करता है कि आपको कितना एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। अगर आपके फोन की कंडिशन अच्छी हुई तो आप 18,050 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं।

iQOO 9 SE की खासियत

iQOO 9 SE में 6.62 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच-सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करती है। फोन में 4,500mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

iQOO 9 SE में Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का दिया गया है। इसके अलावा फोन में 13MP का वाइड एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इस फोन में भी 16MP का कैमरा है।