विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

40 हजार वाला iQOO 9 SE 5G फोन मिल रहा है मात्र 13 हजार में, जल्दी करें कहीं हाथ से निकल ना जाए मालामाल डील

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Wed, 15 Feb 2023 05:00 PM (IST)

अगर आप अपने पुराने फोन के हैंग होने से परेशान हैं तो यही समय है आपको एक नया फोन खरीद ...और पढ़ें

iQOO 9 SE 5G Smartphone Deal On Amazon, Pic Courtesy- Amazon
iQOO 9 SE 5G Smartphone Deal On Amazon, Pic Courtesy- Amazon

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप भी पुराने स्मार्टफोन के हैंग होने को लेकर लंबे समय से परेशान हैं तो यह खबर आपका दिन बना सकती है। जी हां, आपके लिए 5जी फोन की एक शानदार डील लेकर आएं हैं। आप 40 हजार रुपये वाले iQOO 9 SE को अपना बना सकते हैं। कंपनी का ये मॉडल एक 5जी फोन है।

अच्छी बात ये है कि इस फोन की खरीदारी के लिए आपको 40 हजार रुपये खर्च करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं होगी। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन अपने ग्राहकों को एक शानदार डील ऑफर कर रहा है। डील के तहत iQOO 9 SE को आधी कीमत से भी कम पर खरीदने का मौका मिल रहा है।

iQOO 9 SE 5G पर बंपर डिस्काउंट

दरअसल अमेजन पर iQOO 9 SE पर ग्राहकों को 22 प्रतिशत का बंपर ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर के बाद फोन की कीमत वेबसाइट पर 30,999 रुपये लिस्ट हुई है। यही नहीं फोन की खरीदारी पर कुछ बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिनका फायदा उठाकर आप इस कीमत को और कम कर सकते हैं।

पुराना देकर नया ले जाइए घर, इस मालामाल डील के साथ

अमेजन की ओर से ग्राहकों को लुभाने के लिए 5जी स्मार्टफोन की खरीदारी पर एक और शानदार डील ऑफर की जा रही है। इस स्मार्टफोन को आप अपने पुराने स्मार्टफोन को देकर भी खरीद सकते हैं। खास बात ये है कि पुराना फोन देने पर आपके नए फोन की कीमत तय कीमत से 18,050 रुपये तक कम की जा सकती है।

यानी iQOO 9 SE को आप 30,999 नहीं बल्कि मात्र 12,949 रुपये में खरीद सकते हैं। मालूम हो कि, कंपनियां यूजर के पुराने फोन की कंडीशन के आधार पर ही एक्सचेंज ऑफर की कीमत तय करती है। अगर आपके फोन की कंडिशन कंपनी के हिसाब से अच्छी हुई तो आप 18,050 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट आसानी से पा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Apple ले आया यूजर्स की परेशानी का समाधान, पेश हुआ iOS 16.3.1 अपडेट, अब नहीं आएंगे ये बग

Desktop पर WhatsApp का कर रहे हैं इस्तेमाल तो तुरंत ऑन करें ये सेटिंग, नहीं कर सकेगा कोई तांका-झांकी