विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2019: BSNL के नए प्रीपेड प्लान्स में फ्री कॉलिंग और डाटा के साथ मिलेंगे क्रिकेट अपडेट्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 27 Mar 2019 10:50 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 08:22 AM (IST)

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए फटाफट क्रिकेट के इस महाकुंभ IPL 2019 के ताजा स्कोर्स और अपडेट के लिए दो प्लान्स लॉन्च किए हैं

IPL 2019: BSNL के नए प्रीपेड प्लान्स में फ्री कॉलिंग और डाटा के साथ मिलेंगे क्रिकेट अपडेट्स
IPL 2019: BSNL के नए प्रीपेड प्लान्स में फ्री कॉलिंग और डाटा के साथ मिलेंगे क्रिकेट अपडेट्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फटाफट क्रिकेट का महाकुंभ माने जाने वाले IPL 2019 के 12वें संस्करण की शुरुआत 23 मार्च से हो चुकी है। इस इवेंट को भुनाने के लिए टेलिकॉम कंपनियों से लेकर केबल टीवी ऑपरेटर्स एवं सर्विस प्रोवाइडर्स यूजर्स को सस्ते प्लान्स ऑफर कर रहे हैं। इसी क्रम में पब्लिक सेक्टर की टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए फटाफट क्रिकेट के इस महाकुंभ के ताजा स्कोर्स और अपडेट के लिए दो प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन दोनों ही प्लान्स में अनलिमिडेट वॉयस कॉलिंग, डेली डाटा के अलावा क्रिकेट अपडेट्स का भी लाभ मिलेगा।

टेक के नए वीडियोज देखने के लिए Jagran HiTech चैनल को सब्सक्राइब करें।

BSNL ने Rs 199 और Rs 499 के दो प्लान्स लॉन्च किए हैं। इन दोनों ही प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली डाटा के साथ ही क्रिकेट पैक्स दिए जा रहे हैं। वहीं, BSNL ने कुछ सर्किल में अपनी 4G VoLTE सेवा की टेस्टिंग भी कर रहा है। इसे भी व्यावसायिक तौर पर जल्द रोल आउट किया जा सकता है। आइए, जानते हैं BSNL के इन प्रीपेड प्लान्स के बारे में

BSNL Rs 199 प्रीपेड प्लान

Rs 199 के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिडेट वॉयस कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 1 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। बीएसएनएल का यह प्लान दिल्ली और मुंबई टेलिकॉम सर्कल को छोड़कर देश के सभी सर्किल में लागू है। इस प्लान के साथ यूजर्स को PRBT (पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन) के अलावा क्रिकेट एसएमएस अलर्ट का भी लाभ मिलता है।

टेक के नए वीडियोज देखने के लिए Jagran HiTech चैनल को सब्सक्राइब करें।

BSNL Rs 499 प्रीपेड प्लान

Rs 199 के इस प्लान में यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिडेट वॉयस कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 1 जीबी डाटा का लाभ मिलता है। बीएसएनएल का यह प्लान दिल्ली और मुंबई टेलिकॉम सर्कल को छोड़कर देश के सभी सर्किल में लागू है। इस प्लान के साथ यूजर्स को PRBT (पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन) के अलावा क्रिकेट एसएमएस अलर्ट का भी लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स अनलिमिटेड कॉलर ट्यून को बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Apple Event में Apple Arcade, Apple TV+ और Apple Card हुए लॉन्च

Jio GigaFiber का ट्रिपल प्ले प्लान किया गया स्पॉट, जानें मिलने वाले बेनिफिट्स

Samsung ने भारतीय यूजर्स के लिए लॉन्च किया “मेक फॉर इंडिया” Galaxy ऐप स्टोर, 12 भाषाओं में मिलेंगे ऐप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।